महाराजा अग्रसेन जयंती — राज्य स्तरीय भव्य आयोजन जालंधर में सम्पन्न

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती इस वर्ष राज्य स्तरीय स्तर पर अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई।
यह आयोजन आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल, होशियारपुर रोड, जालंधर की भव्य एवं पवित्र भूमि पर सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अनेक गरिमामयी विशिष्ट अतिथि पधारे, जिनकी उपस्थिति से समारोह में चार चाँद लग गए —श्री बरिंदर कुमार गोयल जी कैबिनेट मंत्री,
एल.पी.यू. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यसभा सदस्य श्री अशोक मित्तल जी, श्री रमेश मित्तल जी चेयरमैन लवली ग्रुप, श्री नरेश मित्तल जी वाइस चेयरमैन लवली ग्रुप,
सोनेलिका ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री अमृत सागर मित्तल जी,
वासल एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन श्री संजीव वासल जी,
सी.ई.ओ. श्री राघव वासल जी,
गौ सेवा कमिशन के चेयरमैन श्री अशोक लखा जी,
तथा वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन श्री अश्विनी अग्रवाल जी, श्री समीर मित्तल जी डायरेक्टर भगवती ग्रुप, श्री संजीव गर्ग जी सीईओ लैंड चेस्टर ग्रुप,
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इन सभी विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का स्तर और भी ऊँचा हुआ तथा वातावरण श्रद्धा, प्रेरणा और समाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

कार्यक्रम की भव्य सफलता का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र अग्रवाल जी और उनकी सारी समर्पित टीमको जाता है, जिनके कड़े प्रयासों और चार माह की निरंतर मेहनत से यह आयोजन उत्कृष्ट रूप में सम्पन्न हुआ।
उनके साथ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सिमरन अग्रवाल जी एवं उनकी संपूर्ण महिला टीम की उपस्थिति और सक्रिय सहयोग ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में पूरे पंजाब से अग्रवाल समाज के बंधु बड़ी संख्या में पहुंचे। 1200 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।बहुत सारे शहरों से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के लोग बहुत ही हर्षोल्लास के साथ महाराज अग्रसेन जी के नाम के नारे लगाते हुए और झंडा लहराते हुए इस कार्यक्रम में पहुंचे जिसमें से लहरागागा ,मलेरकोटला, लुधियाना, जालंधर ,जीरा, होशियारपुर ,बटाला और फिरोजपुर और इसकेअतिरिक्त मुक्तसर, अबोहर, फाजिल्का, पटियाला सहित अनेक जिलों के अध्यक्ष एवं उनकी टीमें भी उपस्थित रहीं।
“पूरे प्रदेश से आए हुए अग्रबंधुओं ने कार्यक्रम की अनुशासित व्यवस्था, स्वादिष्ट खान-पान और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र अग्रवाल जी और उनकी समर्पित टीम की लगन व समाज के प्रति निष्ठा का हर किसी ने दिल से सम्मान किया।”

 

कुल मिलाकर यह आयोजन समाज को एक सूत्र में बाँधने वाला, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक रहा।
ऐसे कार्यक्रम समाज में नई ऊर्जा, समर्पण और संगठन शक्ति का संचार करते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा-स्रोत बनेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जान का खतरा गैंगस्‍टर अर्शदीप से, लाइसेंसी हथियार जमा करवाने की शर्त को हटाए कोर्ट’ ; सुखपाल खेहरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की

चंडीगढ़।  पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब सुखपाल खेहरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए आदेश में संशोधन की अपील की है। अर्जी में खेहरा ने कहा कि उन्हें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपये घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुए सस्ते : 200 रुपये की सब्सिडी की उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी

नई दिल्ली : महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये तक की कटौती की है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस...
article-image
पंजाब

कालेवाल फत्तू में सेवादार भाई सुखजीत सिंह मिन्हास जी ने मुख्य अतिथि की निभाई भूमिका

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु रविदास जी महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नोजवान सभा स्पोर्ट्स क्लब रजिस्टर, ग्राम पंचायत, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा प्रख्यात समाजसेवी ब्लड मोटीवेट प्रदीप बंगा सहयोग से...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाँतों का निःशुल्क पखवाड़ा शुरू

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : पंजाब सरकार के हिदायतों व सिविल सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एसएमओ डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में दांतों के नि:शुल्क पखवाड़े का आरंभ किया गया। डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!