फरीदकोट में गांव करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना : पुलिस ने दर्ज किया केस

by

फरीदकोट । जिले के गांव करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। इस मामले का पता सुबह गांव में सड़क पर बिखरे पड़े गुटका साहिब के पन्ने देख कर चला। जिसके चलते गांव में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में गांव निवासी कमलजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जाता है। शनिवार सुबह भी लगभग 7.15 बजे वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गया था। जब वह माथा टेककर बाहर आया और मंडी की ओर रवाना हुआ तो रास्ते में बाबा मुनी दास के स्थान के पास सड़क के किनारे गुटका साहिब के पन्ने बिखरे हुए दिखाई दिए। फिर उसने बाबा मुनी जी समाधी के पास पहुंच कर दीवार के ऊपर से देखा तो भीतर भी गुटका साहिब के पन्ने बिखरे पड़े थे।

जिसके बाद उसके द्वारा गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह व सरपंच जसपाल सिंह को फोन पर सूचित किया गया। इसके बाद जहां वे पहुंचे वहीं बड़ी संख्या में गांववासी एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऐसा करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस संबंध में एएसआई गुरजंट सिंह द्वारा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच कर लोगों के ब्यान दर्ज किए गए।

इस संबंध में जब थाना जैतो के प्रभारी नवप्रीत सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि पुलिस ने गांव के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जिसके आधार पर एकबारगी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच कर रहे हैं ताकि आरोपित की पहचान हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव पटयाड़ियां के वन क्षेत्र में 5000 पौधे लगाने के उपलक्ष्य में एक समारोह किया आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   विद्या मंदिर संस्थान(रजिस्टर्ड),बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड)और बियोंड द आई संस्थाओं द्वारा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल मॉल रोड होशियारपुर में गांव पटयाड़ियां के वन क्षेत्र में 5000 पौधे लगाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश के आपदा प्रभावित आंकड़े में झूठ बोल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

यात्री ओवरचार्जिंग का आरोप लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री का रहे हैं हम फ्री बस चल रहे  सदन में ही उपमुख्यमंत्री 3000 लोगों और मुख्यमंत्री 15 हजार लोग फंसने की बात करते हैं आपदा...
article-image
पंजाब

अमृतसर में हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 पिस्तौल, 10 किलो से अधिक हेरोइन, 1.476 किलो आइस और करीब 13 लाख की ड्रग मनी बरामद की ; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आती थी खेप

अमृतसर, 19 अगस्त। अमृतसर देहात और कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे...
article-image
पंजाब

गुरूदुारा सिंघ सभा श्री खुरालगढ़ साहिब में किसान संघर्ष को समर्पित खूनदान कैंप में अस्सी युवाओं ने किया रक्तदान

गढ़शंकर: गुरूदुारा सिंघ सभा श्री खुरालगढ़ साहिब में किसान संघर्ष को समर्पित खूनदान कैंप लगाया गया। जिला रैड क्रास सुसायिटी के नेतृत्व में समूह गांव वासियों के सहयोग दुारा लगाए कैंप में अस्सी युवाओं...
Translate »
error: Content is protected !!