सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा नफरत फैला रही : सीएम मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा अपने नफरत भरे प्रचार के माध्यम से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों को लगातार ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है।

जोकि देश की न्याय व्यवस्था और यहां तक कि देश की धार्मिक सद्भावना और सामाजिक भाईचारे के लिए भी गंभीर खतरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और किसी को भी राज्य की शांति और सद्भावना भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पंजाब की भूगोलिक परिस्थितियां अलग

उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते कई विरोधी ताकतें राज्य की शांति, प्रगति, खुशहाली और आम कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसी ताकतों को सफल नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी आपराधिक कार्रवाई का उचित जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्षम है और किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान वे सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से सभी पर्व मनाएं।

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

त्योहारों के सीजन में खाद्य सामग्री में मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जांच के लिए व्यापक अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्यापारियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान बेची जाने वाली मिठाइयां और अन्य सामान मिलावट रहित और उच्च गुणवत्ता वाले हों। उन्होंने स्वास्थ्य पर जोर देते हुए जैविक उत्पाद अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा कि इन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

सीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

मुख्यमंत्री ने पंजाब के नागरिकों से अपील की कि दीवाली के दौरान सावधानी बरतें और इसे सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन दीवाली के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि पटाखों के कारण अक्सर आंखों पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए लोग इस पवित्र पर्व को मनाते समय अधिक से अधिक सुरक्षा रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार से मारी टक्कर : तलवार लेकर पीछा किया, अमृतसर में कारोबारी से लूटा सोना

अमृतसर : दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमृतसर की एक गली में कुछ बदमाशों ने एक सुनाप पर धारदार...
article-image
पंजाब

करोड़ों की जमीन का धोखे से किया सौदा… खरीदार भी था तैयार : कुछ ऐसा हुआ की बेचने वाले की पोल खुल गई और सच्चाई आ गई सामने

कपूरथला : कपूरथला में करोड़ों रुपये की जमीन का फर्जी तरीके से सौदा हो रहा था। खरीदार भी तैयार था और बेचने वाला इस ताक पर था कि कब उसके पास करोड़ों रुपये आए।...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में चोर दुारा तीन पुलिस की पकड़ से फरार होकर पुलिस की नाक तले गढ़़शंकर पहुंच कर सात दुकानों में चोरी की घटनाओं को दिए अंजाम ने पुलिस की कार्यशेली पर हुए खड़े स्वाल

डीएसपी का अजीव जवाब बारदात अगला कर गया, असीं ट्रेस कर लागें, असीं फड़ लागें गढ़शंकर ।  बारदात अगला कर गया, असीं ट्रेस कर लागें, असीं फड़ लागें गढ़शंकर, माहिलपुर व सतनौर में दस...
article-image
पंजाब

136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : दो तस्कर काबू

गढ़शंकर: 13 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस ने 136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों तथा लूटपाट करने वालों के खिलाफ शुरु की गई...
Translate »
error: Content is protected !!