रविंदर दलवी ने बसपा संस्थापक बाबू कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर और भतीजे एडवोकेट लखविंदर से की मुलाकात

by

बुंगा साहिब : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी रविंदर दलवी ने बुंगा साहिब में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बाबू कांशीराम की पारिवारिक सदस्यों बहन स्वर्ण कौर और भतीजे एडवोकेट लखविंदर से मुलाकात की।

इस अवसर पर, बाबू कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर और भतीजे एडवोकेट लखविंदर ने पंजाब के मौजूदा हालात पर रविंदर दलवी से गहन चर्चा की। इस अवसर पर, बाबू कांशीराम के पारिवारिक सदस्यों ने रविंदर दलवी को बाबू कांशीराम का चित्र और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हरदीप किंगरा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट, अमन सिंगला, युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल भी मौजूद थे। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रभारी सचिव रविंदर दलवी द्वारा बुंगा साहिब में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बाबू कांशीराम के पारिवारिक सदस्यों से की गई मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में गंभीर चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर से बेरोजगारी व गरीबी खत्म करने के लिए उद्योगिक पैकेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर आऊँगी – निमिषा मेहता।

महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगा मुख्य उद्देश्य। गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उमीदवार निमिषा मेहता ने कहा है कि वह चुनाव के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब विधानसभा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल की स्वतंत्र जांच का प्रस्ताव पारित

वोटों की कथित कटौती का मुद्दा सदन में गूंजा; मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर लगाए ‘वोट लूट’ के आरोप, चुनावी संस्थाओं की जवाबदेही तय करने की मांग चंडीगढ़, 23 अक्टूबर। पंजाब विधानसभा ने...
Translate »
error: Content is protected !!