उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने डलहौजी तथा बनीखेत में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत बनीखेत तथा आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और महत्वपूर्ण परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

उपायुक्त ने इस दौरान बनीखेत में प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल का निरीक्षण किया और क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही आरंभ करने के निर्देश दिए।


उन्होंने ग्रामीण हाट निर्माण हेतु चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बनीखेत नाले के तटीकरण कार्य, जल शक्ति विभाग के बनीखेत में निर्माणाधीन विश्राम गृह, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र, पधर मैदान बनीखेत, खैरी चौक से बाजार की ओर संपर्क सड़क, डलहौजी बस स्टैंड, सुभाष चौक डलहौजी में खेल परिसर, बस स्टैंड के समीप पार्किंग तथा स्क्वैश कोर्ट डलहौजी के स्थलों का भी निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस वीरों की कुर्बानियों और प्रदेशवासियों की कड़ी मेहनत का पर्व – कंवर

बसाल में आयोजित हुआ 75वां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह ऊना :  75वें हिमाचल दिवस का आज जिला स्तरीय समारोह ऊना जिला मुख्यालय के नजदीक बसाल गांव में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का मनाया जा रहा प्रकटोत्सव : मंदिर को 100 क्वींटल फूलों से गया सजाया

एएम नाथ। ज्वालामुखी : विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास शुल्क पक्ष में परंपरानुसार गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। मां ज्वाला के प्रकटोत्सव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार को घेरने के लिए को रणनीति बनाने के लिए : 2 मार्च गुरुवार को शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक

शिमला : भाजपा ने विधानसभा के बजट सत्र में राज्य सरकार को घेरने के लिए को रणनीति बनाने के लिए 2 मार्च गुरुवार को शिमला में विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!