पंजाब के कर्मचारी इस साल भी मनाएंगे ‘काली दिवाली’ : जीटीयू

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सरकारी अध्यापकों की अग्रणी संगठन, गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन, ब्लॉक कोट फतूही की विशेष बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा और महासचिव उंकार सिंह की अगुवाई में कोट फतूही में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार की बेरुखी के कारण राज्य के कर्मचारी और पेंशनभोगी इस साल भी ‘काली दिवाली’ मनाएंगे।नेताओं ने कहा कि सरकार के साढ़े तीन साल बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांगें ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। इसमें पुरानी पेंशन बहाल करना, महंगाई भत्ता और वेतन आयोग का बकाया भुगतान, सभी प्रकार के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना, काटे गए 37 भत्ते और ए.सी.पी. बहाल करना, पेंशनभोगियों के लिए 2.59 गुणांक लागू करना, कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में विलय करना, केंद्रीय वेतन आयोग को रद्द करना समेत कई अन्य वैधानिक और न्यायसंगत मांगें शामिल हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है और कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को नजरअंदाज कर रही है। संगठन ने घोषणा की कि 2 नवंबर को तरनतारन में झंडा मार्च, 8 नवंबर को जालंधर में आम बैठक, 16 नवंबर को संगरूर में राज्य स्तरीय रैली और 25 नवंबर को दिल्ली में आयोजित विरोध कार्यक्रमों में कर्मचारी और पेंशनभोगी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे तथा सरकार को अपनी ताक़त दिखाएंगे।नेताओं ने पंजाब सरकार से अपील की कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मांगों का समाधान कर उनके साथ न्याय करे।
इस मौके पर संदीप कुमार, मनजिंदर कुमार, गुरचरण सिंह, बलजीत सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, राकेश रोशन, पवन सिंह, अजे कुमार आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ढोलिया महादेव :आस्था और प्रकृति का शांत संगम …चढ़ी (शाहपुर) का प्राचीन शिव धाम, जहां सादगी में बसती है गहरी श्रद्धा

धर्मशाला, 3 मई  : धौलाधार की सुरम्य पहाड़ियों के बीच बसे चढ़ी क्षेत्र में स्थित ढोलिया महादेव मंदिर आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यहां पहुंचते ही मन स्वतः भक्ति में...
article-image
पंजाब

एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार ने चोअ के पानी से प्रभावित गांवों का दौरा किया- गांव रामपुर सैनियां व कहारपुर में हालात का जायजा, प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा

गढ़शंकर/होशियारपुर, 20 अगस्त: एस.डी.एम. गढ़शंकर संजीव कुमार ने आज गांव रामपुर सैनियां व कहारपुर का दौरा किया और गांवों में आए चोअ के पानी से हुई स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। उनके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का औद्योगीकरण अभियान औद्योगीकरण अभियान को धोखाधड़ी और खोखले वादों से भरा : प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए उसके औद्योगीकरण अभियान को धोखाधड़ी और खोखले वादों से भरा बताया। बाजवा...
Translate »
error: Content is protected !!