पेड़ हमें साफ हवा और स्वस्थ वातावरण प्रदान करते है, हमे प्रदूषण रहित दिवाली मनानी चाहिए : सतीश सोनी

by
 गढ़शंकर :आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्बारा ग्रीन दिपावली मनाने के संबंध में एक जागरूकता सेमिनार सोसाइटी अध्यक्ष कुमार सोनी की अध्यक्षता आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. हरिकृष्ण बंगा जनरल सेक्टरी पंजाब, प्रिंसिपल जगदीश राय प्रवक्ता पंजाब, जसप्रीत बाजवा उपाध्यक्ष शहीद भगत सिंह नगर , मलकीत कौर जन्डी जिला सेकेट्री, कमलदेव जिला सेकेट्री होशियापुर ,विक्रांत कपूर प्रेस सेकेट्री,संतोख सिंह ज्वाइंट सेकेट्री ब्लॉक, शिवदेव राणा सदस्य व वन विभाग से जसवंत सिंह रेंज अफसर ब्लॉक गढ़शंकर,अनुराग शर्मा मोटीवेटर आदि ने विशेष तौर पर शिरकत की । इस मौके सभी वक्ताओं ने बच्चों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया आपने संबोधन में प्रवक्ता प्रिंसिपल जगदीश राय ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अपने आसपास के खाली स्थानों पर पेड़ लगाने चाहिए , पेड़ हमें जीवन जीने के साफ वातावरण प्रदान करते है और हमें त्योहार में गिफ्ट के रूप मे एक दूसरे को पौधे देने की प्रथा चलानी चाहिए। सोसायटी के जनरल सेक्टरी डाक्टर हरिकृष्ण बंगा ने कहा कि राज्य में बाढ़ आने का मुख्य कारण पेड़ों की अंधा धुन्ध कटाई है ,इस पर रोक लगनी चाहिए और जंगलों को बचाने के लिए उपाय करने चाहिए। वन विभाग से मोटीवेटर अनुराग शर्मा ने आदर्श सौशल वेल्फेयर सोसायटी की ओर से किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन को बड़े सतर पर आयोजित किया जाना चाहिए । सोसायटी अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने कहा कि दूषित वातावरण के कारण आज हर घर की गंभीर बीमारियों ने घेर रखा है और हर चौथा व्यक्ति कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित है यदि इस में सुधार न किया गया तो इस के और भी गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। एडवोकेट जसप्रीत बाजवा जिला उपाध्यक्ष ने अपनी कविताओं से बच्चों को पटाखे न चलाने के लिए प्रेरित किया । मास्टर प्रजिंदर सिंह ने आए हुए मेहमानों का इस विशेष आयोजन में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया । इस दौरान ग्रीन दिवाली के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच पेटिंग मुकाबला कराया गया और होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया गया और स्कूल विद्यार्थियों और आए हुए मेहमानों को पौधे वो वितरित किए । इस मौके मैडम रमनप्रीत कौर , मैडम रंजना , मास्टर कुलदीप, मास्टर इंद्रजीत सिंह, मास्टर पारजिंदर सिंह, मैडम सुनीता देवी, संतोख सिंह, शिवदेव राणा, कमलदेव, मलकीत कौर जंडी,रवि रल , सुरजीत सिंह , सीमा रानी,और गणमान्य उपस्थित थे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को बड़ा झटका : दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लवली ने पद से दिया इस्तीफा, लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के थे खिलाफ

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शीला सरकार...
article-image
पंजाब

जालंधर के DCP नरेश डोगरा कोर्ट में तलब: धारा 307 में जारी किए समन, होटल पर कब्जे से जुड़ा केस

होशियारपुर | होशियारपुर की अदालत ने शहर के बहुचर्चित होटल रॉयल प्लाजा मामले में जालंधर के मौजूदा डीसीपी नरेश डोगरा और उसके कुछ साथियों को आईपीसी की धारा 307 के तहत तलब किया है।...
article-image
पंजाब

शहीद सरवन दास के स्मारक पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की

गढ़शंकर:  आज शहीद सरवन दास के स्मारक पर गांव कितना में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में 14 फरवरी को जम्मू कशमीर के पुलवामा में आत्मघाती...
Translate »
error: Content is protected !!