सड़क निर्माण और टारिंग कार्य में तेजी लाने के सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन नेदिए निर्देश

by
एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण डॉ. अभिषेक जैन ने लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त सड़कों की मुरम्मत के लिए विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से प्रभावित क्षेत्रों में यातायात की बहाली संभव हो पाई है।
सचिव ने अधिकारियों को प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, नाबार्ड और सीआरआइएफ के तहत चल रहे सड़कों के निर्माण और टारिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए दान की गई भूमि को अगले 10 दिनों के भीतर विभाग के नाम दर्ज करवाने और सभी मौजूदा सड़कों का रिकॉर्ड राजस्व अभिलेखों में सही ढंग से दर्ज करवाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालयों और विश्राम गृहों का निरीक्षण नियमित रूप से करने और निरीक्षण रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति पर ध्यान दिया जाए ताकि वित्तीय अनुशासन मजबूत और सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता परियोजना एस. पी. जगोता, मुख्य अभियंता शिमला जोन सुरेश कपूर, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अजय कपूर और शिमला जोन के सभी अधीक्षण अभियंता बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात मेला क्षेत्र चार सेक्टरों में होगा विभाजित ऊना, 14 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 9 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आम लोगों के साथ दीवाली पर्व मनाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आम लोगों के साथ दीवाली पर्व मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा आम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन – सहायक आयुक्त वरिंदर कुमार

ऊना, 10 अक्तूबर – मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय ऊना के अलावा बंगाणा तथा चौकी मन्यार में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार, 12 अक्टूबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त को सरकाघाट में होगा राज्यस्तरीय “स्वतंत्रता दिवस”

कार्यक्रम, जानें कौन मंत्री कहाँ करेगा “ध्वजारोहण” एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी है। मुख्य राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!