सरकारी डिपो से मिलने वाला फोर्टिफाइड चावल सुरक्षित और स्वास्थयवर्धक

by

फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व शामिल

अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान न देकर
निश्चिंत होकर खाने में करें उपयोग

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कर्ण ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा :  जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कर्ण ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सरकारी डिपो से उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्वों को मिलाया गया है। अनिमिया से बचाव के लिए उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल दिया जा रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं और शिशुओं से रक्त की कमी से होने वाले विकारों से बचाव होता है तथा कुपोषण से बचाव के लिए भी फोर्टिफाइड प्रभावी है।
साथ में उन्होने यह भी बताया कि फोर्टिफाइड राइस भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार मिश्रित किए जाते है।
उन्होने स्पष्ट किया है कि फोर्टिफाइड चावल खाने के लिए पूर्णतः सुरक्षित और स्वास्थयवर्धक है तथा एनीमिया जैसी बिमारियों से बचने हेतू प्रभावी हैं।
जिला नियन्त्रक ने सभी उपभोक्ताओं से अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह करते हुए उचित मूल्य की दुकानों से प्राप्त फोर्टिफाइड चावल का उपयोग निश्चिन्त होकर करने का सुझाव दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चंबा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत, एनपीएस कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित : मेले एवं त्यौहार हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक: मुख्यमंत्री

चंबा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहली बार चंबा पहुंचने पर आज भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले एवं त्यौहार हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर 30 जनवरी :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मंगलवार को जिले भर में शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई।  इस अवसर पर जिला के विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसरों में सुबह 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत निर्वाचन के सम्बन्ध में अधिसूचना

 सोलन : राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला की उन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं जहां 08 जनवरी, 2024 तक कोई पद खाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी नियमों का शत प्रतिशत पालन करने का किया आह्वान :

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी दी जानकारी चम्बा (पांगी), 24 नवम्बर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज राजकीय महाविद्यालय पांगी में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!