चढ़तगढ़ स्कूल के कमरों की आधारशिला रखने के उपरांत बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सत्ती

by

ऊना – ऊना विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में भवनों का सुधार, परिसर का सौंदर्यकरण, कमरों, चारदीवारी वाॅल, खेल मैदान इत्यादि ढंाचागत सुविधाओं के सृजन बल दिया जा रहा है। यह बात 6वें राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढ़तगढ़ में 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले दो कमरों की आधारशिला रखने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षा को रोज़गारोन्मुख बनाकर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आरंभ की है। जिसके तहत प्राथमिक कक्षाओं तक की शिक्षा में मातृभाषा अथवा स्थानीय क्षेत्रीय भाषा को माध्यम के रूप में अपनाने पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु तक बच्चों का बौद्धिक विकास हो जाता है इसलिए इस नीति के तहत इस आयुवर्ग के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का संकल्प लिया गया है। 6वीं कक्षा से व्यावसायिक शिक्षा आरंभ की जा रही है जिसमें दस दिन बैग रहित होंगे और इस दौरान प्रशिक्षण शिक्षा पर जोर देकर हाथों से काम करने को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बच्चों को नौकर बनने की अपेक्षा नौकरी देने वाले उद्यमी बनाया जा सके।
सतपाल सत्ती ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का नेटवर्क सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रायपुर फाटक से वाया चढ़तगढ़ फतेहपुर तक सड़क को 2 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से चकाचक किया गया है। इसके अतिरिक्त बडैहड़ भटोलियां चढ़तगढ़ सड़क पर 74 लाख रूपये की राशि से टारिंग, इंटरलाॅकिंग व पेबरब्लाॅक से तैयार किया गया। जबकि जखेड़ा बनगढ़ 11.42 लाख, सासन पेखूवेला 11.42 लाख, बडैहड़ खुई पेखूवेला 27.24 लाख रूपये तथा हरिजन वस्ती चढ़तगढ़ सम्पर्क मार्ग 5.71 लाख की लागत से टारिंग की गई है। जबकि कुठार कलां रक्कड़ वाया जलग्रां 40.22 लाख की लागत से टायरिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
इस अवसर पर उन्होंने आशावर्कर को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं तथा कहा कि इसे होमआइसोलेशन किट न समझकर हौसले की किट समझा जाए। इसके अलावा जिला के वैरियरों पर तैनात अंग्रिम पंक्ति के योद्धाओं पुलिस, टीचर्ज व अन्य स्टाफ को भी कोरोना सुरक्षा खाद्य सामग्री पैकेट भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का हमने डटकर मुकाबला किया है लेकिन अभी भी इसके विरूद्ध जंग जारी रखना जरूरी है। इसलिए घर पर रहें, दो गज की दूरी तथा जब तक न हो जरूरी बाहर न निकलें।
इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, जिला परिषद् अध्यक्षा नीलम कुमारी, मण्डलाध्यक्ष हरपाल गिल, एक्सियन लोक निर्माण राजेश धीमान, एसडीओ अरविन्द कुमार, उपनिदेशक शिक्षा देवेन्द्र चंदेल, ग्राम पंचायत प्रधान चढ़तगढ़ सतपाल ऐरी व उपप्रधान भूषण दत्त भारद्वाज सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर भूमि पालमपुर के मेजर अमन धर को मिला गैलेंट्री अवार्ड

आतंकवाद-रोधी अभियान में दिखाई थी अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता एएम नाथ। पालमपुर : भारतीय सेना की हरी वर्दी के प्रति जज्बा हो या फिर मातृभूमि के लिए खतरों से जूझने का जुनून। वीर भूमि पालमपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जिला क्षय रोग समिति की बैठक आयोजित – 7 दिसंबर से शुरू होगा 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान : डीसी 

एएम नाथ। चम्बा :  राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के सफल क्रियान्वन के बारे में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मामला दर्ज : कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

 हमीरपुर : पुलिस थाना नादौन के तहत एक सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि सहायक प्रोफेसर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस ट्रक टक्कर : पति की मौत, पत्नी सहित दो घायल

गढ़शंकर, 1 नवंबर  :  30 नवंबर की सुबह छह बजे के करीब माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बस व ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए जबकि बस...
Translate »
error: Content is protected !!