पीयू के इलेक्ट्रिशियन और एक किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान : दो घटनाओं से धनास में सनसनी

by

चंडीगढ़। धनास क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक युवक और किशोरी के फंदा लगाने से सनसनी फैल गई। घटना अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पहली घटना लाला वाला पीर के नजदीक मकान नंबर-11ए में हुई।

यहां 29 वर्षीय सूरज फंदे पर लटका मिला, जोकि पंजाब यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। शाम करीब 5 बजे जब उसका भाई काम से घर लौटा तो सूरज को फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों के अनुसार सूरज कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार रात भी जब उसके भाई ने उससे पूछा कि क्या बात है तो उसने सब कुछ ठीक बताया और कुछ नहीं कहा।

दूसरी घटना धनास के स्माल फ्लैट नंबर-1380ए की है। 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कुछ बच्चे किशोरी को खेलने के लिए बुलाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्होंने झरोखे से देखा तो किशोरी फंदे से लटकी हुई थी। तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। घटना के समय मृतका के माता-पिता काम पर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस अब दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए जरूरी 360 डिग्री दृष्टिकोण : DC जितेंद्र जोरवाल और CP कुलदीप सिंह चहल

लुधियाना  : समाज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की ज्वलंत समस्या को संबोधित करने के लिए एक ठोस प्रयास में, डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल, पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल और एसएसपी लुधियाना ग्रामीण डॉ....
article-image
पंजाब

राम राज्य को स्थापित करने के लिए श्री राम को जानना होगा – साध्वी शचि भारती 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम लीला ग्राउंड, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बॉयज, ऊना (हि.प्र.) में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया। आज की कथा में विशेष रूप...
article-image
पंजाब

LED Screen at Chintpurni Chowk

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.20 : In response to a devoted appeal from the Yuva Vahini Samiti Hoshiarpur, local MLA and former Punjab Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa has spearheaded the installation of a state-of-the-art LED screen...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हवा में पायलटों की भिड़ंत! चाकू से हमला, 180 यात्रियों वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

कॉकपिट में पायलटों के बीच विवाद से मचा हड़कंप, 7500 इमरजेंसी कोड सक्रिय होने के बाद इजरायल ने भेजे लड़ाकू विमान तेल अवीव। दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान...
Translate »
error: Content is protected !!