39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर को 3-1 के अंतर से हराया

by

गढ़शंकर : पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर के खिलाड़ियों ने शानदार फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन करते हुए यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर की टीम को 3-1 गोल के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिविंदरजीत सिंह बैंस, माहिलपुर से हरनंदन सिंह खाबड़ा, महासचिव बलवीर सिंह बैंस, सचिव रोशनजीत सिंह पनम, अमनदीप सिंह बैंस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। इस अवसर पर फुटबॉल कोच हरदीप सिंह गिल, जसवीर सिंह भारटा, तरलोचन सिंह गोली, केवल सिंह गोली व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छप्पड़ के पानी को सिंचाई के लिए प्रयोग करने हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 13 लाख से अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट का किया आरंभ

गढ़शंकर, 19 मार्च:  आज क्षेत्र के गांव टब्बा में भूमि तथा जल संरक्षण विभाग पंजाब द्वारा छप्पड़ के पानी को लिफ्ट करके जमीन दोज पाइपलाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक व डिप्टी स्पीकर जय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ मणिमहेश अभियान 15 से 30 जुलाई तक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : आगामी पवित्र मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत 15 से 30 जुलाई 2025 तक एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हड़सर से पवित्र डल...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी करने पर जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी व कैरियर काउंसलर को किया सम्मानित

सम्मान के तौर पर दोनों अधिकारियों को होशियारपुर के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की दी मानद सदस्यता होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कोविड की मुश्किल घड़ी में रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करवाचौथ पर हिमाचल के होटलों में 30% तक छूट : HPTDC देगा मुफ्त सरगी और पूजा थाली

शिमला में चांद देखने के लिए पहुंच रहे पर्यटक, दंपतियों के लिए कैंडल लाइट डिनर और विशेष पैकेज एएम नाथ।  शिमला। करवाचौथ पर हिमाचल प्रदेश की वादियों में चांद के दीदार और खास पलों...
Translate »
error: Content is protected !!