भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाई अलख हरोली और टाहलीवाल में नुक्कड़-नाटकों के जरिए लोग किए जागरूक

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समर्थ कार्यक्रम 2025 के तहत गुरूवार को हरोली उपमंडल के मेन बाजार हरोली और टाहलीवाल चौक में लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण करने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध फोक मीडिया गु्रप पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न तौर तरीकों और मूलभूत ज्ञान से अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि भवन चाहे अवासीय हों या गैर आवासीय उसका निर्माण भूकंपरोधी तरीके से किया जाना चाहिए ताकि किसी भी आपदा के समय जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकम्प से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। कलाकारों ने लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने के लिए उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंर्ड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे भी जागरूक किया।
इसके अलावा कलाकारों ने आपदा की रोकथाम के लिए पर्यावरण संतुलन के महत्त्व के विषय में कलाकारों द्वारा पेड़ लगाओ -पर्यावरण बचाओ समूह गान भी प्रस्तुत किया गया जिसमें पौधारोपण के महत्व तथा भूमि कटाव की रोकथाम बारे विशेष संदेश दिया गया।
यहां-यहां होंगे कार्यक्रम
इसी कड़ी में समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत 17 अक्तूबर को ईसपुर और पंजावर/पंडोगा, 18 अक्तूबर को ऊना और झलेड़ा, 19 अक्तूबर को संतोषगढ़ और मैहतपुर, तथा 20 अक्तूबर को लठियाणी और थानाकलां में पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों द्वारा लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 21 अक्तूबर को बंगाणा और खुरवाईं, 22 अक्तूबर को चिंतपूर्णी और भंजाल, 23 अक्तूबर को अंब और नैहरियां, 24 अक्तूबर को गगरेट और शिवबाड़ी तथा 25 अक्तूबर को कुनेरन और ओईल में आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकपं सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 पेटी शराब बरामद : हिमाचल प्रदेश से आ रहा था ट्रक शराब से भरकर, नारनौल में जाट गुवानी के पास आबकारी विभाग ने पकड़ा

नारनौल : नारनौल के जाट गुवानी के पास 152डी टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 200 पेटी 750 एमएल और 100 पेटी पव्वा की आबकारी विभाग ने जब्त की है। हिमाचल प्रदेश से ट्रक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले सत्र से प्रदेश में 100 सीबीएसई स्कूल होंगे शुरू …स्कूल के भवन व बच्चों की वर्दी का अलग होगा रंग : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब : पंचायत चुनाव की हुई घोषणा, 15 अक्टूबर को वोटिंग, यह है पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़. पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया है. पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे. इसी दिन नतीजों का ऐलान भी किया जाएगा. पंजाब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 24 किसानों से खरीदी लगभग 200 क्विंटल प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं : राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को दे रही बढ़ावा – वीरेंद्र बग्गा

ऊना जिले के रामपुर और टकारला अनाज मंडी में शुरू हुई गेहूं खरीद प्रक्रिया ऊना, 17 मई। प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से...
Translate »
error: Content is protected !!