समाज सेवी व पत्रकार रोहित कुमार जसवाल की माता के देहांत पर राजनितिक , धार्मिक , समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दुःख प्रकट किया

by

पत्रकार रोहित कुमार की माता के देहांत के बाद उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गरुड़ पुराण के पाठ का 18 अक्टूबर को भोग डाला जाएगा और स्मृति सभा का भी आयोजन किया जाएगा

रोहित जसवाल। ऊना : समाज सेवी व पत्रकार रोहित कुमार जसवाल की माता चंचला देवी का गत दिनों देहांत हो गया था। उनके गांव भदसाली , तहसील हरोली , जिला ऊना , हिमाचल प्रदेश में उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गरुड़ पुराण के पाठ का 18 अक्टूबर दिन शनिवार को 11 वजे भोग डाला जाएगा और स्मृति सभा का भी आयोजन किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रिय प्रवक्ता राकेश टिकैत, सतलुज ब्यास टाइम्स के संपादक वरिंदर प्रताप सिंह, आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब के इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय , गढ़शंकर के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य डॉ जंग बहादर सिंह राय , श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह  , दैनिक भास्कर के जिला होशियारपुर के ब्यूरो चीफ अमरिंदर मिश्रा , डिप्टी स्पीकर पंजाब के ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी , जगजीत सिंह ठाकरां , सैंसोवाल के उपप्रधान बलदेव कृष्ण , दा ट्रिब्यून के जिला होशियारपुर के ब्यूरो चीफ संजीव बक्शी , गढ़शंकर प्रेस क्लब के सलाहकर रामपाल भरद्वाज , पटियाला हाउस दिल्ली के वरिष्ठ एडवोकेट संजीव मनन, भाजपा नेता लखबीर सिंह लक्की ने रोहित कुमार जसवाल व कपिल कुमार व उनके परिवार से संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिवार को इस भारी दुख को सहने के लिए शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आशू को समन भेजने वाले एसएसपी सस्पेंड : लुधियाना पश्चिम की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट

लुधियाना :    लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को समन भेजने वाले एसएसपी जगतप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान झड़प : विधायक मनप्रीत अयाली और 14 अन्य पर मामला दर्ज

डीगढ़, 30 जुलाई :  चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने जा रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों को रोकने के दौरान हुई पुलिस झड़प के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को पोस्टल बैलट पेपर से मतदान की मिलेगी सुविधा : एडीएम

12डी फॉर्म को संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित एएम नाथ। चंबा :   लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारतीय निर्वाचन द्वारा सूचीबद्ध आवश्यक सेवाओं में तैनात  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा उपरांत आकलन के तहत 9042 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी करने का मुक्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किया आग्रह 

एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश की संवेदनशीलता...
Translate »
error: Content is protected !!