कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंगमाइनिंग : बरसात के बाद एक बार फिर माइनिंग माफिया सरगर्म

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंग चल रही है।  बरसात के मौसम के पहले भी माइनिंग माफिया ने हजारों टिप्पर बोल्डर पत्थर के उठा लिए थे और जमकर अवैध माइनिंग की थी और बरसात दौरान भारी बारिश के बाद अवैध माइनिंग के सभी निशान मिट गए थे। अब बरसात के बाद एक बार फिर माइनिंग माफिया सरगर्म हो गया है।
गढ़शंकर के गांव कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल के जंगलों में गत तीन दिन से बरसात का मौसम खतम होते ही माइनिंग माफिया एक बार अवैध माइनिंग में जुट गया। जिसके चलते जंगल में खड्डों में से जेसीवी लगाकर वीस से तीस फुट तक खुदाई कर टिप्परों में भरकर ले जा रहे है। जिसके बाद एक बार फिर बोल्डर पत्थर उठा कर ले जा रहे है और सरकार को करोड़ो का चुना लगाना शुरू कर दिया है।
गढ़शंकर के गांव कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल के जंगलों के सीमाएं श्री अनंदपुर साहिब हल्के के गांव भंगला और हिमाचल के गांव बाथड़ी के साथ लगती है।  इसी के चलते माइनिंग माफिया इन सीमाओं का फायदा उठाते हुए जमकर अवैध माइनिंग करता है और दोनों और के सबंधित विभाग इसे एक दूसरे के सीमाओं में हुई माइनिंग बता कर आपने आप को पाक साफ बताने में जुट जाते है।  हर वर्ष इन खड्डों में अवैध माइनिंग कर माइनिंग माफिया बोल्डर पत्थर उठा लेता है। जिससे करोड़ो रुपए का यहां सरकार को चुना हर वर्ष लगाया जा रहा है। इसके इलावा बरसात के मौसम में अवैध माइनिंग के कारण खड्डों व छोटी पहाड़ियों का नामोनिशान मिटाने से श्री आनंदपुर साहिब के गांव भंगला में बारिश के पानी भरने से गांव में लोगों को भारी नुक्सान हुआ था।  चारों गाँवो की सीमाओं हो रही अवैध माइनिंग के मामले में पंजाब व हिमाचल प्रदेश के उच्चाधिकारियों को जांच करवानी चाहिए ताकि एक दूसरे की सीमा बताकर सब डिवीज़न सत्तर के अधिकारी अपनी जिम्मेवारी से बच न सके।
गढ़शंकर के डीएफओ हरभजन सिंह : अवैध माइनिंग हमारे क्षेत्र में नहीं हो रही।  यह तो श्री आनंदपुर साहिब के क्षेत्र में रही है।  इसकी निशानदेही की गई थी।   कोकोवाल मज़ारी व  गढ़ी मानसेवाल के जंगल में अवैध माइनिंग का पता करेंगे और अगर इधर माइनिंग हुई है तो करवाई की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर जताया शोक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व विधायक भगत राम चौहान पिछले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में समृद्धि भवन का लोकार्पण किया : प्रदेश सरकार जन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 24.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समृद्धि भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्मित होने से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में गुड गवर्नेंस पर मुख्यमंत्री का विशेष फोक्स : विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों की जबावदेही भी होगी तय : पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला, 06 अगस्त। विस उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विकास कार्यों में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जबावदेही भी तय की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर कोताही नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!