अंडर-15 वूमैन क्रिकेट में होशियारपुर पंजाब में रहा उपविजेता : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने विजेता व उपविजेताओं को दिए पुरस्कार

by
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाए गए अंतर जिला अंडर-15 वूमैन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अमृतसर ने होशियारपुर को हराकर विजेता बनने तथा होशियारपुर को पंजाब का उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। जिसमें भूमिका शर्मा ने 20 रन, अन्नया ठाकुर ने 17 रन, ध्रुविका सेठ व काशवी राणा ने 12-12 रनों का योगदान दिया। अमृतसर ने जीत के लिए 76 रन, 22.2 ओवर में 2 विकेट गवाकर 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। पंजाब क्रिकेट की ओर से विजेताओं को 1 लाख रुपए नकदी इनाम, ट्रॉफी व उपविजेता को 50 हजार रुपए व ट्राफी मुख्य मेहमान पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने दी। इस अवसर पर श्री खन्ना ने विजेता अमृतसर व उपविजेता होशियारपुर को बहुत-बहुत बधाई दी तथा उन्होंनें खिलाड़ियों को ओर मेहनत कर देश और पंजाब के लिए खेलने की बात कही। इस अवसर पर श्री खन्ना ने कहा कि होशियारपुर की बच्चियां जिस मेहनत से क्रिकेट में आगे आ रही है उससे आने वाले दिनों में होशियारपुर से जल्द ही कोई न कोई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निकल कर देश का नेतृत्व करेगी। इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामेंट कमेटी डा. पंकज शिव, विवेक साहनी आदि एचडीसीए पदाधिकारियों ने अविनाश राय खन्ना को समृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पंजाब वूमैन सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन राजविंदर कौर की अध्यक्षता में मैबर सलैक्शन कमेटी गुरदीप मिनहास, रजनी भल्ला, अंजुमन बस्सी, सुरिंदर कौर आदि भी फाइनल मैच में मुख्य तौर पर पीसीए की ओर से उपस्थित रहे। फाइनल मैच में होशियारपुर के उपविजेता बनने पर कोच दविंदर कौर, दविंदर कल्याण, निकिता कुमारी, दलजीत सिंह, दविंदर धिमान, दलजीत धिमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए और लगन व मेहनत से खेलने की बात कही। इस अवसर पर पीसीए की ओर से सौरव बिज, अनूप कुमार, विवेक चड्ढा, सुशील धिमान आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हल्के का सर्वपक्षीय विकास मुख्य उद्देश्य: सांसद तिवार

अलग-अलग गांवों में बांटे विकास कार्यों के चैक बलाचौर : श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा हलके का सर्वपक्षीय विकास उनका मुख्य उद्देश्य है और...
article-image
पंजाब

मेडिकल स्टोरों पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

गुरदासपुर। थाना कलानौर के गांव वडाला बांगर और पुलिस जिला बटाला के गांव दालम में मेडिकल स्टोरों पर फायरिंग करने के मामले में जिला गुरदासपुर की पुलिस ने दो आरोपितों को 18 घंटे में...
article-image
पंजाब

सर्किट हाउस में सुनील जाखड़ को प्रवेश से रोका : प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पुलिस ने की बैरिकेडिंग

लुधियाना, 29 सितंबर। पंजाब में राजनीतिक गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को लुधियाना के सर्किट हाउस में प्रवेश करने से रोक दिया गया। जाखड़ यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Translate »
error: Content is protected !!