तहसीलदारों ने की पुलिस सुरक्षा की मांग : कुल्लू दशहरा में तहसीलदार के साथ हुया था दुर्व्यवहार

by

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश में राजस्व सेवाएं देने वाले तहसीलदार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सचिवालय से एक पत्र पुलिस मुख्यालय पहुंचा है। इस पत्र में तहसीलदारों पर जिम्मेदारियों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने के संबंध में स्थिति का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

इस तरह की मांग तहसीलदारों की ओर से समय-समय पर होती रही है। देखना यह है कि पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस महकमे द्वारा क्या रुख अपनाया जाता है। अब पुलिस विभाग तहसीलदारों की मांग पर विचार करेगा। इसके बाद मामला सरकार के पाले में जाएगा। प्रदेश में 131 तहसीलदार व 280 नायब तहसीलदार सेवारत हैं। बहुउद्देशीय सेवाएं देने वाले तहसीलदारों की ओर से पुलिस सुरक्षा दिए जाने के अतिरिक्त वाहन की मांग भी लंबे समय से रही है। हालत यह है कि 2003 में 11 व 2024 में 19 वाहन मिले थे, जिनमें से अधिकांश कंडम हो चुके हैं। पुलिस सुरक्षा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। पिछली सरकार के समय में पूर्व डीजीपी एसआर मरड़ी ने एसडीएम को पीएसओ दिए जाने को नकार दिया था। लेकिन पिछली सरकार में ही संजय कुंडू के डीजीपी रहते हुए एसडीएम को पीएसओ की सुरक्षा प्रदान की गई है।

कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव के दौरान देवलुओं की ओर से तहसीलदार को घसीटने व दुर्व्यवहार हुआ था। सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले भी तहसीलदारों पर हमले हो चुके हैं। कुल्लू मामले के बाद सुरक्षा की मांग उठ रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता : सहकारी सभाओं का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को विकसित करना – उप मुख्यमंत्री

प्रदेश की 870 सहकारी सभाओं का किया जाएगा डिजिटीलकरण – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 17 नवम्बर – सहकारी सभाएं क्षेत्र को समृद्धि करने में अहम रोल अदा करती हैं। सहकारी सभाओं का मुख्य उद्देश्य सहकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सलूणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड 12वींं रिजल्ट जल्द होगा जारी…… ऐसे कर सकते हैं चेक

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम जल्द ही घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवरात्रों में धर्मशाला-चिन्तपुर्णी-ज्वालाजी को प्रथम दर्शन बस सेवा होगी आरंभ : पंकज चड्डा

धर्मशाला, 13 अक्तूबर। मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को मध्यनजर रखते हुऐ मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अन्गिहोत्री के निर्देशो के बाद हिमाचल पथ परिवहन...
Translate »
error: Content is protected !!