बस-ट्रक और कार की खतरनाक भिड़ंत : 63 लोगों की मौत, चारों और पसरा मातम

by

कंपाला :  युगांडा में बुधवार एक भयावह सड़क दुर्घटना में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुलू शहर की ओर जाने वाले हाईवे पर हुआ, जहां दो बसें और दो अन्य वाहन आपस में टकरा गए। यह हाल के वर्षों में पूर्वी अफ्रीकी देश का सबसे बड़ा सड़क हादसा बताया जा रहा है।

तेज रफ्तार और ओवरटेक के कारण हुया हादसा : 
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तड़के सुबह किरयांडोंगो शहर के पास हुई, जब दो बस चालकों ने सामने से आ रही गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सभी वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

युगांडा सहित पूर्वी अफ्रीकी देशों में सड़क हादसे आम हैं। यहां की सड़कों का संकरा होना और वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर ऐसी घटनाओं की वजह बनती है। पुलिस ने बताया कि अधिकांश हादसों में लापरवाह ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग मुख्य कारण रहती है। रेड क्रॉस की प्रवक्ता आइरीन नाकासिता ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर दृश्य अत्यंत भयावह था। कई घायलों के हाथ-पैर टूट गए थे और वे खून से लथपथ सड़कों पर पड़े थे। उन्होंने कहा, “यह घटना बहुत बड़ी त्रासदी है, और राहत दल लगातार बचाव कार्य में जुटे हैं।”

पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील :.
स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालकों से सड़कों पर सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा, “हम सभी चालकों से अनुरोध करते हैं कि वे खतरनाक ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार से बचें। यही देश में सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए “एक व्यक्ति – एक वृक्ष” का संकल्प लें शहरवासी

कमिश्नर नगर निगम ने एकता नगर गौशाला में किया पौधरोपण होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने मामला किया दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से यूवक की मौत होने पर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार दीपक उर्फ दीपा पुत्र ओंकार नाथ वासी राज महहला नवाशहर ने...
article-image
पंजाब

हुक्का बार चलाने पर पाबंदी, छोटे उद्योगों में काम करने वालों के नाम/पते का विवरण रखने का आदेश : पारंपरिक पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध रहेगा

18-अम्यूनिशन डिपो, ऊंची बसी, दसूहा के 1000 गज क्षेत्र में आग लगाने पर मनाही होशियारपुर, 6 नवंबर: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागीय अप्रयुक्त भूमि की सूचना 23 मार्च से पहले करवाई जाए उपलब्ध : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा, मार्च 20 :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध अप्रयुक्त भूमि (अन-यूटिलाइज़्ड लैंड) की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सभागार में जिला...
Translate »
error: Content is protected !!