पंजाब में ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना शुरू : पुराने किरायेदारों को मिलेगा मालिकाना हक

by

12 साल से वैध कब्जे या किरायेदारी वाले दुकानदार कर सकेंगे आवेदन; आय वर्ग के अनुसार कलेक्टर रेट पर 12.5 से 100 प्रतिशत तक भुगतान

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों की दुकानों पर लंबे समय से कारोबार कर रहे दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र दुकानदार आज से संबंधित कार्यालयों में आवेदन कर सकेंगे।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 1 अप्रैल 2020 से पहले से कम से कम 12 वर्षों से दुकान पर कानूनी रूप से काबिज या वैध किरायेदार दुकानदार इस योजना के तहत मालिकाना हक के लिए आवेदन कर सकेंगे।

एसडीएम स्तर पर होगी पात्रता की जांच

बैंस ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय निकायों की दुकानों पर कारोबार कर रहे दुकानदार मालिकाना हक देने की मांग कर रहे थे। सरकार ने इसी मांग को देखते हुए यह योजना शुरू की है।

आवेदन के बाद एसडीएम स्तर पर गठित कमेटी दुकानदार की पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। इसके बाद दुकान की कीमत तय करने के लिए एसडीएम स्तर की प्राइस फिक्सेशन कमेटी और डीसी स्तर की प्राइस फिक्सेशन कमेटी प्रक्रिया पूरी करेंगी।

मालिकाना हक देने की अंतिम प्रक्रिया संबंधित स्थानीय निकाय के सदन के माध्यम से पूरी होगी। नगर निगम की दुकान का मामला निगम सदन, नगर परिषद की दुकान का मामला परिषद और नगर पंचायत की दुकान का मामला संबंधित नगर पंचायत के सदन में रखा जाएगा।

आय के अनुसार मिलेगी बड़ी रियायत

योजना के तहत दुकानदारों को कलेक्टर रेट पर आय वर्ग के अनुसार रियायत दी गई है।

  • ईडब्ल्यूएस: 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वालों को कलेक्टर रेट का 12.5 प्रतिशत देना होगा।
  • एलआईजी: 3 लाख से अधिक और 8 लाख रुपये तक की आय वालों के लिए 25 प्रतिशत।
  • मिडिल इनकम ग्रुप: 8 लाख से 13 लाख रुपये तक की आय वालों के लिए 50 प्रतिशत।
  • 13 लाख रुपये से अधिक आय: कलेक्टर रेट का 100 प्रतिशत भुगतान करना होगा।

इसके अलावा 50 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाली दुकानों के लिए भी रियायती दर का प्रावधान किया गया है। ऐसी दुकानों के लिए कलेक्टर रेट का 50 प्रतिशत भुगतान करना होगा।

अवैध कब्जे योजना से बाहर

मंत्री ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल कानूनी रूप से काबिज या वैध किरायेदार दुकानदारों को ही मिलेगा। पार्क, गली या अन्य सार्वजनिक जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

दुकानदार अपनी कानूनी कब्जेदारी या किरायेदारी साबित करने के लिए जीएसटी प्रमाणपत्र, बिल, फर्म पंजीकरण और अन्य संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे।

सरकार के अनुसार योजना में किसी प्रकार की सब्सिडी का प्रावधान नहीं है। मालिकाना हक देने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों और सत्यापन के आधार पर पूरी की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईएएस परमपाल कौर ने दिया इस्तीफा : भाजपा की टिकट पर बठिंडा से लड़ सकती चुनाव

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी परमपाल कौर ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार हो सकती हैं। परमपाल कौर पंजाब के पूर्व मंत्री व अकाली नेता सिकंदर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज कांगड़ के वार्षिक संत सम्मेलन में की शिरकत रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को डेरा बाबा गरीब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कनाडा पुलिस का बड़ा खुलासा : झूठे थे भारत पर ट्रूडो के आरोप , निज्जर हत्याकांड मामले में ट्रूडो ने भारत पर लगाए थे झूठे आरोप

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे साबित हुए हैं. दरअसल, कनाडा के...
Translate »
error: Content is protected !!