घरों में बर्तन धोने का करती है काम : अब BJP ने MLA बनने के लिए बंगाल की आउसग्राम से दिया टिकट : कौन है कलिता माझी कौन?

by
कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया। चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने लगी है। बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।
      इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम हैं। कई सीनियर और फेमस नेताओं के भी नाम है लेकिन एक ऐसा नाम है जिसकी चर्चा शुरू हो गई है। यह नाम पर कलिता माझी का। कलिता माझी दूसरों के घरों में बर्तन मांजने का काम करती हैं। उन्हें बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। यह दूसरी बार है, जब बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया है। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था।
कलिता माझी मेड का काम करके हर महीने 3000 से 4000 रुपये ही कमा पाती हैं। उन्हें बीजेपी ने पूर्वी वर्धमान

के आउसग्राम विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी बनाया है। कलिता माझी के पति का नाम सुब्रतो माझी है। सुब्रतो प्लंबर का काम करते हैं।

पहली बार 2021 में बीजेपी ने दिया था टिकट

कलिता माझी ने बताया कि वह कई वर्षों से बीजेपी की सदस्य हैं। वह समय निकालकर बीजेपी के लिए काम करती हैं। कलिता ने कहा कि जब बीजेपी ने उन्हें पहली बार टिकट दिया था तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि इस बार उन्हें टिकट मिलेगा। उन्हें इसका अंदाजा भी नहीं था।कलिता बोलीं- ईमानदारी से लड़ूंगीं और जीतूंगीं

कलिता ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। वह जब पहली बार चुनाव लड़ीं तब भी खाली हाथ थीं और इस बार भी प्रचार के लिए लोगों के घर जाकर वोट मांगेंगी। कलिता ने कहा कि जब पिछली बार उन्हें हार मिली तो वह फिर से घरों में बर्तन धोने का काम करने लगीं। इस बार फिर उन्हें यकीन नहीं था कि बीजेपी टिकट देगी। लेकिन पार्टी ने उनके ऊपर फिर भरोसा जताया है, वह पूरी मेहनत, सच्चाई और ईमानदारी से चुनाव लड़ेंगीं। और जीतीं तो उसी सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से काम करके दिखाएंगीं।क्या है कलिता का चुनावी मुद्दा?

कलिता माझी कहती हैं कि वह नौकरानी काम करती है और इसलिए जमीनी स्तर से जुड़ी हैं। उन्हें आम आदमी के मुद्दों और गरीब परिवारों की दुर्दशा के बारे में बारीकियों से पता है। वह इस बार चुनाव जीत जाती हैं तो गरीबों के विकास के लिए काम करूंगी। कलिता ने कहा कि उनके लिए चुनाव का मुख्य मद्दा अपने गांव के लोगों के लिए काम करना। उनकी हर तरह से मदद करना होगा। कलिता ने कहा कि उनका सपना है कि वह इलाके में गरीबों के लिए एक अस्पताल बनाएं। अभी इलाके के लोगों को इलाज के लिए मुख्य बर्धमान शहर जाना पड़ता हैं। इलाके में बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार की कमी है। जीतने पर वह इन मुद्दों पर भी काम करेंगी।

कलिता कहती हैं कि घर के कमजोर आर्थिक हालात की वजह से वह ज्यादा पढ़-लिख नहीं पाईं। ऐसे में अगर वह चुनाव जीतती हैं तो गरीब बच्चों को पढ़ाई के अवसर देने के लिए हर संभव कोशिश करेंगी। माझी बीजेपी की ऐक्टिव मेंबर हैं। वह बंगाल पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी हैं।पीएम मोदी कर चुके हैं कलिता माझी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पश्चिम बंगाल की आउसग्राम विधानसभा सीटसे भाजपा की उम्मीदवार कलिता माझी की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कलिता की सराहना करते हुए उन्हें राजनीति में एक उदाहरण और समाज के लिए उम्मीद बताया। पीएम मोदी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में आउसग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कलिता माझी राजनीति में एक मिसाल की तरह हैं। स्वाभिमानपूर्वक गुजर-बसर करने वाली कलिता जी अपने सेवाभाव से समाज के लिए एक उम्मीद बनकर उभरी हैं। 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के ई- हैल्थ कार्ड बनाने के लिए रविवार भी खुलेंगे सभी सेवा केंद्र: अमित कुमार पांचाल

जिले के 25 सेवा केंद्रों में लाभार्थी बनवा सकते हैं ई-कार्ड ए.डी.सी ने योजना के लाभार्थियों को जल्द से जल्द ई कार्ड बनवाने की अपील की होशियारपुर, 06 मार्च: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोला पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पोषण, स्वच्छता और मातृ वंदना योजना पर दी गई विस्तृत जानकारी विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा), 20 जून। : मनोला पंचायत में बाल विकास परियोजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 साल तक किया दुष्कर्म : लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला आरक्षक से किया : खुद को कुंवारा बताकर दिया शादी का झांसा

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाली एक इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ सेना में पदस्थ एक लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वर्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल परिवार के अपराध अक्षम्य, बागी अकाली नेतृत्व भी परिवार के अपराधों में बराबर जिम्मेदार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान नई कंडी नहर से 11,000 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ, धार कलां में 206 मेगावाट क्षमता वाला बांध जल्द ही जनता को...
Translate »
error: Content is protected !!