कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रही : सुधांशु त्रिवेदी…. ..कहा, मुस्लिम लीग और माओवादी सोच के प्रभाव में कांग्रेस

by

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम काल : त्रिवेदी

एएम नाथ। धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम काल के रूप में याद किए जाएंगे। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं तथा विकास और गरीब कल्याण को एक साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घर, 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि देश में 90 से अधिक नए हवाई अड्डे और 140 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की गई, जबकि सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार हुआ है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि वह विपक्ष में बैठने के योग्य भी नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है और उस पर मुस्लिम लीग तथा माओवादी सोच का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से केवल आरोप लगाने के बजाय काम करके दिखाने की बात कही।
हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे विकास के लिए 2,911 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने बताया कि मानसून से क्षतिग्रस्त हुई कांगड़ा वैली रेलवे के पुनर्स्थापन और आधुनिकीकरण का कार्य पूरा हो चुका है तथा पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल लाइन के गेज परिवर्तन का सर्वेक्षण भी पूरा हो गया है।
इस दौरान उन्होंने हिमाचल के परमवीर चक्र विजेताओं के सम्मान में अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नामकरण किए जाने का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक सुधीर शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेहतर शिक्षा और अवसरों से निखरेगी युवा प्रतिभा: राजेश धर्माणी कहा….सीबीएसई पैटर्न, अंग्रेजी माध्यम और आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रही प्रदेश की शिक्षा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा में कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक , समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री स्कूल के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा एएम नाथ।  घुमारवीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के बाद तीन ब्लाइंड बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया जायेगा,  अव तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाए जा चुके : डॉ।  तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक में गढ़शंकर यूनिट का सर्वसमिति से चुनाव किया गया। इस दौरान तीन ब्लाइंड बच्चों का पुतलियां बदलने के मामला बैठक में आया। जिनमें एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली परियोजनाओं के प्रबंधन प्रभावित पंचायतों में सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्य को प्राथमिकता दे – सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 19 जनवरी :  स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठक आज यहां मुख्य संसदीय सचिव वन ऊर्जा पर्यटन व परिवहन तथा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर वार्ड नंबर-1 निवासी पानी की समस्या को लेकर : सत्ती

ऊना- मैहतपुर वार्ड नंबर 1 के निवासी पानी की समस्या को लेकर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिले और समस्या के निवारण की गुहार लगाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!