बेहतर शिक्षा और अवसरों से निखरेगी युवा प्रतिभा: राजेश धर्माणी कहा….सीबीएसई पैटर्न, अंग्रेजी माध्यम और आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रही प्रदेश की शिक्षा

by

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा में कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक , समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री
स्कूल के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा
एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 24 नवम्बर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण से सुसज्जित करने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर प्राप्त हो सकें। राजेश धर्माणी आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा में आयोजित कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल में विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं विद्यार्थियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इसके अतिरिक्त स्कूल को चार सोलर लाइट उपलब्ध करवाई गई हैं, जिन्हें स्थापित कर दिया गया है, जबकि स्कूल के शौचालयों के सुधार के लिए संबंधित विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर विकसित करने, पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने, नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने तथा शैक्षणिक दिवसों की संख्या बढ़ाकर 210 दिन करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग मॉडल स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं तथा 850 से अधिक शिक्षण संस्थानों को इंस्टीट्यूशंस ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है।
राजेश धर्माणी ने कहा कि शिक्षकों की कमी दूर करने और शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार नियमित भर्तियों के साथ-साथ प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सिंगापुर जैसे देशों में एक्सपोजर विजिट पर भेजा जा रहा है, ताकि वे आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का अनुभव प्राप्त कर सकें। वहीं, विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना भी आवश्यक है। प्रदेश सरकार स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों को शामिल करने की दिशा में भी कार्य कर रही है, ताकि विद्यार्थी भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकें।
मरहाणा पंचायत में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर व्यय हो रही धनराशि
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि मरहाणा पंचायत में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़क के रखरखाव एवं सुधार कार्यों पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर डंगों का निर्माण, संवेदनशील स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने और सड़क के अधिकांश हिस्से में नालियों का निर्माण करवाया गया है। हाल ही में सड़क पर पैचवर्क भी करवाया गया है। इसके अतिरिक्त मरहाणा स्थित डिस्पेंसरी भवन के जीर्णोद्धार एवं सुधार कार्यों पर लगभग 7.50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मरहाणा की अनुसूचित जाति बस्ती में संपर्क मार्ग के सुधार के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस कार्य के तहत पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा स्कूल नरेश चंदेल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला चौहान, बीडीसी अध्यक्ष उषा चौहान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश कुमार, ग्राम पंचायत मरहाणा की प्रधान शिल्पा ठाकुर, ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा की प्रधान नीलम शर्मा, पंचायत मरहाणा के उपप्रधान अशोक ठाकुर, बीडीसी सदस्य नीलम कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल स्टाफ, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली अगस्त से सात अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह : कमल किशोर शर्मा

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त, 2025 तक ज़िला चम्बा में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, वृत्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडियो वायरल : डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला में मरीज से की मारपीट , मरीज के नाक से निकला खून : अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की, कौन कितना दोषी है, जांच के बाद होगा खुलासा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर द्वारा मरीज की पिटाई करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर मरीज में मुंह पर घूंसे मारटे हुए देखा गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक : एसडीएम अंब सचिन शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई। : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!