सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला….पंजाब के 50 वार्डों के चुनाव रद्द : 6 सप्ताह में फिर होगा मतदान

by

एएम नाथ।  नई दिल्ली, 8 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़े एक मामले में 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया है। इनमें पटियाला जिले के 28 और मोगा जिले के 22 वार्ड शामिल हैं। अदालत ने नए चुनाव छह सप्ताह के भीतर कराने का निर्देश दिया है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर की अध्यक्षता वाले एक सदस्यीय तथ्यान्वेषी आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया।

नामांकन प्रक्रिया में व्यापक बाधा का निष्कर्ष

आयोग का गठन सुप्रीम कोर्ट ने 24 मार्च 2025 को किया था। आयोग ने 18 नवंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान व्यापक स्तर पर बाधा डाले जाने की बात कही गई थी। आयोग ने दस्तावेजों, वीडियो, CCTV फुटेज, तस्वीरों और संबंधित अधिकारियों व दावेदारों के बयानों की जांच की थी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि कई मामलों में नामांकन पत्र छीने गए, फाड़े गए या नष्ट किए गए। इसके अलावा उम्मीदवारों पर हमला करने, उन्हें हिरासत में लेने या धमकाने के मामले भी सामने आए।

पटियाला और मोगा के ये वार्ड प्रभावित

अदालत के आदेश के तहत पटियाला नगर निगम के 28 वार्ड, मोगा जिले की बाघापुराना नगर परिषद के 15 वार्ड और धर्मकोट नगर परिषद के 7 वार्ड में नए सिरे से चुनाव होंगे। यानी मोगा जिले में कुल 22 वार्ड इस आदेश के दायरे में हैं।

दोबारा चुनाव की निगरानी भी होगी

सुप्रीम कोर्ट ने नए चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक निगरानी समिति गठित करने का निर्देश दिया है। समिति में हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को शामिल किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी न्यायिक स्तर पर की जाएगी।

पंजाब में संबंधित स्थानीय निकाय चुनाव 21 दिसंबर 2024 को हुए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन 50 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये मौतें नहीं, कत्ल है …हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : सीएम मान ….पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

मजीठा :  पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो गई। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से पूछा—क्या रेप की घटना वास्तव में हुई थी?…सोशल मीडिया पर वायरल दावे की जांच कर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश

चंडीगढ़, 30 सितंबर। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में कथित रेप की खबरों के बाद हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को पंजाब पुलिस से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC ने भतीजी से की लव मैरिज : लड़की बोली- शादी तो चाचा से ही करूंगी, लंबे समय से चल रहा था अफेयर

बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है. यहां के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने अपनी ही भतीजी सजय सिंधु से प्रेम विवाह किया, जिससे पूरे इलाके में...
article-image
पंजाब , समाचार

रेत व मिट्टी से भरी गयारह ट्रैकटर ट्रालियों को जब्त कर किया मामला दर्ज : माईनिंग बिभाग ने की बड़ी कार्रवाई

    आठ चालक मौके से ग्रिफतार और तीन फरार, लोगो का आरोप ट्रैकटर ट्रालियों वालों को पकड़ रहे तो ओवरलोडिड टिप्पर शरेआम रोड़ से गुजर रहे गढ़शंकर। माईनिंग अफसर हरमिंदर पाल सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!