माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक : आस्था, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा आयोजन

by
रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ऊना, 23 अक्तूबर. धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितम्बर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोहा, बल्कि इसे प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कैलेंडर में एक विशिष्ट पहचान भी दिलाई। महोत्सव ने आस्था और लोक-संस्कृति के समन्वय से एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आस्था, संस्कृति और समृद्धि का अद्वितीय संगम बनकर उभरा है। इस दौरान आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्याएं, लोक-कलाओं की प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं और जन सहभागिता कार्यक्रम हिमाचल की जीवंत लोक-संस्कृति को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने कहा कि ऊना जिला प्रशासन महोत्सव की तैयारियों में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। सभी विभागों की टीमें गठित की जा चुकी हैं और आवश्यक कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आयोजन न केवल सुव्यवस्थित हो, बल्कि प्रत्येक आगंतुक के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हो।
वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से पिछले वर्ष माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो अत्यंत सफल रही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यह महोत्सव श्रद्धा और संस्कृति का पर्व होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटनगत प्रगति को नई गति और दिशा प्रदान करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मास्टर सुभाष के निधन से समूचे समाज को न पूरा हो सकने वाला घाटा : सतीश राणा, दर्शन मट्टू

मास्टर सुभाष धीमान को विभिन्न वर्गों के लोगों के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि भेंट गढ़शंकर :7 अगस्त सुभाष धीमान जैसे लोगों का वक्त से पहले सभी को अलविदा कह देना सिर्फ परिवार एवं रिश्तेदारों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

बीबीएन,4 अप्रैल (तारा) : ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एनसीएफ 2023 के तहत एक दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्याशाला’ का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के अध्यापकों के...
article-image
पंजाब

कंडी नहर से बुजुर्ग का शव बरामद, परिवार में कत्ल का जताया अंदेशा

गढ़शंकर। गढ़शंकर के नंगल रोड पर स्थित शाहपुर घाटे के नजदीक सूखी पड़ी कंडी नहर से एक 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान बलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव...
Translate »
error: Content is protected !!