बसाल पुली से मनोहर मार्किट रोड़ भारी वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक सड़क मार्ग पर डायवर्ट

by
रोहित जसवाल : ऊना, 23 अक्तूबर। बसाल पुली से मनोहर मार्किट सड़क (0/000 से 3/750 किलोमीटर) 24 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक सड़क मार्ग ऊना-टक्का-धमांदरी( 0/000 से 9/225) और कुरयाला-झलेड़ा-डंगेहड़ा रोड़ पर मोड़ा गया है।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क के अपग्रडेशन सहित अन्य निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन जिला कारागार में महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत

एएम नाथ। सोलन :  सोलन जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद अंडर ट्रायल एक महिला कैदी की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला न्यायिक हिरासत में चल रही थी।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लिए छात्र आईईएलटीएस के बिना भी कर सकते हैं पूरा पैसा : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले छात्र वीज़ा मिलने के बाद पूरा पैसा चुकाने की सुविधा ले सकते हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश कम लेकिन नुक़सान बहुत हुआ, प्रभावितों के साथ खड़े हैं प्रदेश के लोग, लोगों की जाने गई, घर, पशुशाला, खेत बाग बह गए, संपर्क मार्ग टूटे – प्रधानमंत्री ने पूरा भरोसा दिया है कि ज़्यादा से ज़्यादा मदद करेंगे : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने ज़िला कुल्लू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, आपदा प्रभावितों से मिले एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू ज़िला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम, मंत्री, सीएस, डीसी सब मिल पहले तय कर लें कि पंचायत चुनाव कब करवाने : जयराम ठाकुर

उपायुक्तों द्वारा लिखे गए पत्र ने आपदा राहत को लेकर खोला सीएम सुक्खू का चिट्ठा चुनाव टालने की चिट्ठी से साफ है कि आपदा के बाद प्रदेश के हालात जैसे हैं वैसे रहेंगे एएम...
Translate »
error: Content is protected !!