लोक निर्माण मंत्री ने टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

by
एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान लोक निर्माण मंत्री का तवी मोड़ पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के समक्ष स्थानीय लोगों ने तवी मोड़ पर चौक निर्माण की मांग रखी है। बरसात के दिनों में सड़क की खराब ड्रेनेज की वजह लोगों से घरों को पानी प्रभावित करता है। मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए कि चौक के बीच में गुमटी बनाए। इस पर साइनेज भी प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि वाहन चालकों को सही सूचना मिल सके। मंत्री ने तवी मोड़ से एनएच तक निर्माणाधीन ड्रेन का कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पावर हाउस के पास रेन शेल्टर के समीप साइनेज स्थापित करने के निर्देश दिए।
न्यू टूटू में बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग की भूमि को लेकर मंत्री ने बोर्ड के अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए।
आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर के लिए भूमि चयन को लेकर कैबिनेट मंत्री के समक्ष विभाग के अधिकारियों ने जानकारी रखी। अभी सेंटर निजी भवन में कई वर्षों में चल रहा है। इस वार्ड में कोई भी हेल्थ सेंटर नहीं है। मंत्री ने उपयुक्त भूमि चयन के निर्देश राजस्व विभाग को दिए।
उन्होंने टुटू में प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर कम पार्किंग को लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इसका नक्शा साइट इंस्पेक्शन करके तुरंत तैयार करें। इसके अलावा, उन्होंने मज्याठ रेन शेल्टर का निरीक्षण, विजय नगर से शिव नगर तक मार्ग का निरीक्षण, हैंड पंप से राजकीय प्राथमिक स्कूल मज्याठ, देव नगर में पार्किंग, प्रस्तावित तवी से मज्याठ मार्ग को लेकर भी फीडबैक ली।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दोनों वार्ड उनके विधानसभा क्षेत्र में आते है और यहां पर करोड़ों रुपए के विकासात्मक कार्य चल रहे है तथा नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है। इन वार्डों के काफी अधिक लोग भी रहते है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कार्यालय के समीप पार्किंग की मांग स्थानीय लोगों की लंबे समय से थी और इसके लिए लोक निर्माण विभाग कार्य कर रहा है। नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद विभाग इसका निर्माण करवाएगा।
उन्होंने कहा कि टूटू में पहले ही एक बहुमंजिला पार्किंग का लोकार्पण किया जा चुका है जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
इस दौरान आयुक्त नगर निगम शिमला भूपिंदर अत्री, पार्षद अनीता शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व पार्षद दिवाकर शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने सुनाई सजा : मरते दम तक के लिए आजीवन कारावास : कट्टे की नोक पर बारी-बारी लूटी थी नाबालिग की इज्जत

अलवर :  राजस्थान के अलवर में कट्टे की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मरते दम तक की सजा सुनाई गई है. हथियार के बल पर तीन युवकों ने नाबालिग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू को मानहानि का नोटिस- पांच करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग : सुधीर शर्मा ने यह नोटिस सुक्खू के इस दावे कि कांग्रेस के 6 बागी विधायक और 3 निर्दलीय विधायक बिके थे 15-15 करोड़ रुपये में

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस के छह बागियों में शामिल रहे सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानहानि का नोटिस भेजकर पांच करोड़ रुपये के मुआवजे की...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष से बोले कुलदीप सिंह पठानिया … पीएम से करें उदार आर्थिक मदद की पैरवी

मंडी व अन्य जिलों में भूस्खलन तथा बादल के फटने से उत्पन्न हुई भयावह स्थिति के बारे में करवाया अवगत. कहा, तपोवन विधानसभा भवन को प्रशिक्षण कार्यक्रम के us, लिए किया जाए इस्तेमाल कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वायुसेना कर्मी यौन उत्पीड़न मामले में दोषी : अदालत ने सुनाई एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा

एएम नाथ । मंडी : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सरकाघाट के न्यायालय ने एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के दोषी वायुसेना कर्मी दिनेश कुमार एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।...
Translate »
error: Content is protected !!