स्कूल ऑफ एमिनेंस मोरिंडा के छात्रों से मिले CM मान , बोले – युवाओं को नौकरी मांगने नहीं, देने में सक्षम बनाएंगे

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने में सक्षम बन सकें।

मुख्यमंत्री आज यहां शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे. इस दौरान विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में शिक्षा क्रांति के एक नए युग की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि यह क्रांति विद्यार्थियों को भविष्य के प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार कर रही है और उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयां छूने योग्य बना रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक ओर जहां युवाओं को रोजगार देने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हवाई अड्डों पर रनवे विमान को उड़ान भरने में मदद करते हैं, उसी तरह राज्य सरकार युवाओं को उनके सपने साकार करने में सहायता कर रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब के बच्चों को उनके सपनों को हकीकत में बदलने और जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य ने वर्ष 2022 में “शिक्षा क्रांति” की शुरुआत की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम अतीत की ओर देखते हैं तो दुख होता है कि किस तरह गलत नीतियों ने गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे क्रांतिकारी कदम उठाए हैं जिनकी पूरे देश में सराहना की जा रही है. उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिन पर अब तक 231.74 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन स्कूलों को गरीब बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक शानदार शुरुआत माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म दी जा रही है और खास तौर पर लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था की गई है ताकि एक भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे. उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये स्कूल “आधुनिक युग के मंदिर” के रूप में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर हजारों विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करेंगे. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अब निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी इन स्कूल ऑफ एमिनेंस में प्रवेश ले रहे हैं, जो इस मॉडल की सफलता का प्रमाण है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इन विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं की तैयारी के साथ-साथ नीट, जेईई, सीएलएटी और निफ्ट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग दी जा रही है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में योग्यता प्राप्त की, 44 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस पास किया और 848 विद्यार्थियों ने नीट में सफलता प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि एक और पहल के तहत “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” (स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन कार्यक्रम) शुरू किया गया है, जिसके तहत वरिष्ठ अधिकारी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) शुरू की गई, जिसे अभिभावकों से जबरदस्त समर्थन मिला. उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में 19,200 सरकारी स्कूल हैं और लगभग 25 लाख अभिभावक पी.टी.एम. में भाग ले चुके हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी और निजी स्कूलों के बीच की खाई को पूर्ण करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20 दिसंबर को डीएसपी कार्यालय के सामने नशाखोरी, अवैध खनन और पंजाब में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन करेगी – भज्जल

गढ़शंकर।  सीपीआईएम तहसील कमेटी गढ़शंकर की आम सभा की बैठक सतनाम सिंह ढिल्लों भज्जल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में गुरनेक सिंह भज्जल ,  विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान गुरनेक सिंह...
article-image
पंजाब

‘मिशन प्रगति’… सीएम मान ने बठिंडा में लॉन्च किया : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग और शारीरिक प्रशिक्षण

बठिंडा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस पहल के अंतर्गत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी...
article-image
पंजाब

दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 11 मई को : पौधों का विशेष लंगर लगाया जाएगा

गढ़शंकर : ‘शिवालिक न्यूज़’ द्वारा दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 11 मई, शनिवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान शिविर के...
article-image
पंजाब

30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान, आपातकालीन सेवाएं छोड़ सब ठप – किसानों का आंदोलन तेज

खनौरी।  किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान किया है।  खनौरी बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी-पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ’30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से...
Translate »
error: Content is protected !!