खालसा कॉलेज में खालसा साजना दिवस को समर्पित पगड़ी प्रतियोगिता का किया आयोजन

by

गढ़शंकर  :  बीएएम खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में कॉलेज गुरुद्वारा समिति और पंजाबी विभाग के सहयोग से ‘पगड़ी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पंजाब और सिख समुदाय में पगड़ी का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पगड़ी मात्र कपड़ा नहीं है, बल्कि सिख धर्म की शान, गौरव और पहचान का प्रतीक है। यह हमें अनुशासन, आत्मसम्मान और समानता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि पगड़ी के महत्व को समझने और अपनाने वाले विद्यार्थी और युवा प्रशंसा के पात्र हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थी जगनूर सिंह ने प्रथम, अर्शप्रीत सिंह ने द्वितीय और गुरवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर प्रोफेसर लखविंदरजीत कौर, डॉ. हरविंदर कौर, प्रोफेसर रायदीप सिंह, डॉ. कंवलजीत कौर, प्रोफेसर सौरभ दादरी, अमृतपाल सिंह, धार्मिक शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था : मांस भैंस का था और सेक्टर 25 एवं मनीमाजरा में ले जाया जा रहा था

चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के रुड़की से चंडीगढ़ में 100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था। इसकी सूचना मिली तो चंडीगढ़ पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अदिति सिंह ने बताया कि उनका पति अंगद सिंह सैनी से तलाक हो चुका : राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा किया खुलासा

रायबरेली  :  उत्‍तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भाजपा की युवा विधायक अदिति सिंह ने एक  न्‍यूज एजेंसी को दिए  इंटरव्‍यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।  इसके साथ ही...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने चिल्ड्रन होम के बच्चों व ओल्ड एज होम के सीनियर सिटीजन्स के साथ मनाई दिवाली

बच्चों व बुजुर्गो को दिवाली पर उपहार किए भेंट होशियारपुर, 24 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम में जाकर बच्चों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दान किए गए रक्त की एक बूंद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले 

कैंप में 80 युवाओं ने किया रक्तदान बीटन ।  महाराज भुरीवाले के आगमन दिवस को समर्पित श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में आयोजित वार्षिक संत समागम दौरान श्री सतगुरु ब्रह्म नंद चेतना नंद भूरीवाले...
Translate »
error: Content is protected !!