ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की दोबारा श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी और श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार के रूप में ताजपोशी : पूर्व जत्थेदार ने पहनाई पगड़ी

by

तख्त श्री केसगढ़ साहिब में शनिवार को आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सिख पंथ के भीतर पिछले आठ महीनों से चल रहा विवाद समाप्त हो गया।  इस अवसर पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को पंथक रीति-रिवाजों के अनुसार एक बार फिर से श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी और श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार के रूप में दस्तारबंद किया गया। समारोह के दौरान पूर्व जथेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने स्वयं गड़गज्ज को पगड़ी पहनाई।

May be an image of text that says "บรี้ ትሮያ ော် ਅਤ .ਗੜ੍ਹ"

कार्यक्रम में सिख और निहंग जत्थेबंदियों सहित अनेक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।  इस मौके पर जानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सभी सिख जत्थेबंदियों से अपील की कि वे श्री अकाल तख्त साहिब की छत्रछाया में एकजुट होकर चलें। उन्होंने पंजाब में हो रहे धर्म परिवर्तन को लेकर चिंता जताई और मोगा में नशे के लिए दंपति द्वारा अपने ही बच्चे को बेचने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

May be an image of dais and text

जिक्रयोग है कि  10 मार्च को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब, गुरु पंथ और संगत की अनुपस्थिति में ही जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज की दस्तारबंदी कर दी थी, जिससे कई पंथक जत्थेबंदियां नाराज थी।

May be an image of text

सूत्रों के अनुसार एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और पूर्व जथेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने राजनीतिक दबाव के चलते गड़गज्ज की नियुक्ति को स्वीकार किया है। ज्ञात हो कि 10 मार्च को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब, गुरु पंथ और संगत की अनुपस्थिति में ही गड़गज्ज की दस्तारबंदी कर दी थी, जिससे कई पंथक जत्थेबंदियां नाराज थी। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उसी रात गुप्त रूप से गड़गज्ज को जत्थेदार नियुक्त किया था ताकि पंथ में अपनी पकड़ मजबूत की जा सके। विरोध के बाद सुखबीर बादल ने स्वयं हस्तक्षेप करते हुए प्रमुख सिख संगठनों से मुलाकात की और गड़गज्ज को स्वीकार करने की अपील की। इसके चलते दोबारा ताजपोशी समारोह आयोजित किया गया।

May be an image of crowd and text

किसी जत्थेदार की इतिहास में पहली बार  दोबारा ताजपोशी :  सिख इतिहास में पहला अवसर है जब शिरोमणि कमेटी द्वारा नियुक्त किसी जत्थेदार की दोबारा दस्तार बंदी की गई है और संगत से उन्हें स्वीकार करने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर उपरोक्त बाबा बलवीर सिंह दल प्रमुख बाबा बूडा दल 96 करोड़ी,बाबा अवतार सिंह,बाबा जोगा सिंह तरना दल प्रमुख,बाबा मेजर सिंह सोढ़ी दशमेश तरना दल,रंजीत सिंह पूर्व जत्थेदार तख्त श्री पटना साहिब,संत कर्मजीत सिंह यमुनानगर वाले,बाबा सतनाम सिंह कार सेवा किला श्री आनंदगढ़ साहिब,गुरचरण सिंह ग्रेवाल के अलावा बड़ी संख्या में सिक्ख संप्रदायों से जुड़े हुए प्रमुख गणमान्य उपस्थित थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प से प्रदेश आत्मनिर्भर बनाने की और अग्रसर : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

18 माह के कार्यकाल के दौरान 10  गारंटियों में से पांच गारंटियां पूरी कर निभाया वायदा  ,  चंबा ज़िला के सर्वांगीण विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम एएम नाथ। चंबा, 13 सितंबर...
article-image
पंजाब

आबकारी नीति के कारण दिल्ली के कई मंत्रियों को जेल हुई , वहीं नीति पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा लागू की गई – सुनील जाखड़

चंडीगढ़ : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। जाखड़ ने दावा किया कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर आबकारी नीति लाई गई है.l सुनील जाखड़...
article-image
पंजाब

टाइपिस्ट को 10,000 रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

बठिंडा   : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बठिंडा जिला अदालत परिसर में कार्यरत टाइपिस्ट दीपक कुमार को 10,000 रुपये रिश्वत लेते...
article-image
पंजाब

जतिंदर सिंह लाली बाजवा को शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर मिठाई खिलाकर दी बधाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी में सरदार जतिंदर सिंह लाली बाजवा की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इस उपलक्ष्य में उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी...
Translate »
error: Content is protected !!