सीरम मान की मुंहबोली बहन के पति व रिश्तेदारों पर हमला : सीएम से कार्रवाई की गुहार लगाने का वीडियो किया अपलोड

by

फतेहगढ़ साहिब। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुंहबोली बहन के पति व रिश्तेदारों के साथ दीपावली की रात पड़ोसियों ने मारपीट की। महिला ने आरोपितों पर कार्रवाई की गुहार सीएम से लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया।

इसके बाद पुलिस शुक्रवार को हरकत में आई और दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बस्सी पठाना थाने की पुलिस ने गांव नरसिंहपुरा की रहने वाली मनदीप कौर के पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट के आरोप में गांव के ही दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री को राखी बांधते हुए मनदीप कौर का फोटो वर्ष 2024 के पंजाब सरकार के कैलेंडर का हिस्सा बनी थी। गांव नरसिंहपुरा के इंद्रजीत सिंह सरकारी स्कूल में अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि दीपावली की रात उसके पड़ोस में रहने वाले रोबिनदीप सिंह और अन्य ने अपने घर की छत से उनके आंगन में पटाखे फेंकने शुरू कर दिए।

ऐसा करने से उन्हें रोका तो रोबिनदीप सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, बरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, बिंदर कौर और किरणजीत कौर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसके चाचा-चाची दविंदर सिंह और गुरविंदर कौर ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की।

मनदीप कौर को भी मामूली चोटें आई थीं। मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गांव नरसिंहपुरा निवासी इंद्रजीत सिंह की पत्नी मनदीप कौर ने दावा किया कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुंहबोली बहन हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक समारोह में उनसे राखी भी बंधवाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भवानीपुर में बीएमसी वेरका डेयरी में हैल्पर पर तेजधारों हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में पांच पर हत्या की कोशिश व अन्य आरोपों तहत मामल दर्ज

गढ़शंकर ।  गांव भवानीपुर में वेरका बीएमसी डेयरी पर कार्यारत युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने हत्या की कोशि करने व...
article-image
पंजाब

बैठक के बाद हिरासत में लिए गए किसान नेता : सरवन सिंह पंधेर और डल्लेवाल, शंभू बॉर्डर पर तनाव फिर बढ़ा

चंडीगढ़। पंजाब वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से किसानों पर किसी भी तरह की सख्ती न करने के बयान के कुछ ही समय बाद संयुक्त किसान मोर्चा  के नेता सरवन सिंह पंधेर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3,383 करोड़ की संपत्ति वाला विधायक बना भिखारी : घाटकोपर की सड़कों पर मांगी मदद

जैन धर्मगुरु नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर बदला हुलिया; लोगों से मदद मांगकर समझने की कोशिश की कि जरूरतमंदों के प्रति समाज का व्यवहार कैसा है मुंबई। मुंबई के घाटकोपर पूर्व से...
Translate »
error: Content is protected !!