मोहाली में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की साजिश नाकाम : तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

by

मोहाली । बलौंगी क्षेत्र में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को लेकर थाना बलौंगी पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित कुलजीत सिंह, सतपाल सिंह और बलजीत सिंह पर पंचायती जमीन पर निर्माण कर कब्जा करने का आरोप है।

बीडीपीओ मोहाली की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3) और 324(4), पंजाब विलेज कामन लैंड रेगुलेशन एक्ट 1961 की धारा 13(ए) तथा पंजाब प्रिवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रापर्टी एक्ट 2014 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना बलौंगी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि बीडीपीओ मोहाली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त तीनों आरोपित पंचायती जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे और कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही बीडीपीओ ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया और आरोपितों को चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत और जांच के आधार पर हमने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपित पंचायती संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे, जो कानूनन अपराध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवन गुप्ता करेंगे हिंदू संगठनों साथ 12 दिसंबर को होशियारपुर महा पंचायत : गौ हत्याओं पर होगी चर्चा : राहुल खन्ना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  देशभर में बढ़ रही गौ हत्याओं को रोकने में असफल साबित हो रही सरकारों को जगाने और गौ हत्याओं संबंधी नई रणनीति बनाने पर बात विचार विमर्श करने के लिए शिवसेना...
article-image
पंजाब

फरीदकोट प्रदेश में सबसे अधिक सर्द स्थान, तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

चंडीगढ़, 4 दिसंबर : पंजाब का फरीदकोट राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब

संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 1 जुलाई :  आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मंगलवार को राज्यसभा...
article-image
पंजाब

किसान मंडियों में धान को अच्छी तरह सुखाकर ही लाएं : DC आशिका जैन

 होशियारपुर जिले में अब तक 1,36,770 मीट्रिक टन धान की आमद, 1,35,957 मीट्रिक टन की खरीद खरीदे गए धान की अदायगी 48 घंटे के निर्धारित मानक के अनुसार 100 प्रतिशत होशियारपुर, 15 अक्टूबर: डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!