भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो कर ‘आप’ उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

by

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रविवार को रोड शो का नेतृत्व किया।

आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का नहीं, बल्कि “तरनतारन के भविष्य के लिए फैसला करने का मौका है।”

मान ने कहा, “हमारी सरकार ने पंजाब की राजनीति की दिशा बदल दी है। झूठे वादों और परिवारवाद का दौर खत्म हो चुका है। आज पंजाब ईमानदार राजनीति और ऐसे विकास के लिए खड़ा है जो हर घर तक पहुंचे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने योग्यता के आधार पर 55,000 सरकारी नौकरियां दीं और भर्तियों की प्रक्रिया जारी है। किसानों को दिन में मुफ्त बिजली मिल रही है, नहरों का पानी खेतों तक पहुंच रहा है और हर गरीब परिवार को राशन सुनिश्चित किया जा रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा, “हम यहां भाषण देने नहीं, सेवा करने आए हैं। हमारी कोशिश है कि किसानों और मजदूरों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटे।”

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मान ने कहा, “अकाली और कांग्रेस, जिनके हाथों में पंजाब की सत्ता रही, वे पांच साल चंडीगढ़ के बंगलों में ही रहे। उन्हें जनता के दर्द से कोई सरोकार नहीं रहा। वे सिर्फ अपने परिवारों की चिंता करते रहे, पंजाब की नहीं।”

सभा में मौजूद मनीष सिसोदिया ने भी लोगों से संधू को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा, “जब ‘आप दी सरकार’ के साथ ‘आप दा एमएलए’ होगा, तब विकास दोगुनी रफ्तार से होगा। विपक्ष सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप में समय गंवाता है, जबकि ‘आप’ काम करके दिखाती है।”

तरनतारन उपचुनाव के मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7-8 फरवरी को मुलाजिम व पेंशनर्स करेंगे जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन- मक्खन वाहिदपुरी 

गढ़शंकर, 4 फरवरी : पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक श्याम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक में प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी तथा अमरीक सिंह विशेष...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास धर्मशाला सोसायटी को सुंदर शाम अरोड़ा ने सौंपा 2 लाख का चैक

होशियारपुर:   स्थानीय वार्ड नंबर 32 की श्री गुरु रविदास धर्मशाला सोसायटी को उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने 2 लाख रुपए  का चैक सौंपते हुये कहा कि समाज भलाई और विकास कामों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

BJP विधायक हंसराज को मिली अंतरिम जमानत, : कोर्ट ने पुलिस जांच में सहयोग देने को कहा

एएम नाथ। चम्बा :  चुराह से बीजेपी विधायक डा. हंसराज को जिला सत्र न्यायालय चंबा से बड़ी राहत मिली है। युवती के यौन शोषण मामले में कोर्ट से विधायक को अग्रिम जमानत मिल गई...
article-image
पंजाब

Minar-e-Begumpura and Sri Guru Ravidas

Punjab SC Commission chairman inspects Minar-e-Begumpura Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.13 : Punjab Scheduled Castes Commission Chairman Jasvir Singh Garhi today visited Minar-e-Begumpura and Sri Khuralgarh Sahib with saints and community leaders to review ongoing development works....
Translate »
error: Content is protected !!