कार ने महिला राहगीर को रौंदा और हुए फरार : घटना CCTV में कैद

by

एएम नाथ । हमीरपुर : हमीरपुर के मुख्य बाज़ार में एक पंजाब नंबर की एक तेज रफ़्तार कार  एक महिला राहगीर को कुचल कर मौके से फरार हो गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना सदर पुलिस थाने के ठीक बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की पंजाब नंबर (पी बी 08 एफ सी 6988) की एक कार, जिसे एक युवक चला रहा था और जिसमें उसके दो अन्य साथी भी सवार थे, ने मुख्य बाजार में पैदल चल रही एक महिला को टक्कर मारी और कार का अगला टायर उस पर चढ़ा दिया। महिला को घायल करने के बाद, आरोपी कार चालक तेज़ी से मौके से भाग निकला। भागने की हड़बड़ी में, उसने पास से गुज़र रहे एक मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, सदर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और कार और उसमें सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना से भारी रोष है। उनका कहना है कि बाज़ार में भारी भीड़ होने के बावजूद भी वाहन चालक तेज़ रफ़्तार से गाड़ियाँ चलाते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

निवासियों ने पुलिस प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग की है कि मुख्य बाज़ार में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि आम राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस ​​​​​​​का इंटरव्यू हुआ था सिग्नल ऐप पर : नहीं पकड़ पाते जैमर सिग्नल ऐप और विकर मी जैसे ऐप का इस्तेमाल

चंडीगढ़ : जेल के अंदर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू सिग्नल ऐप के जरिए हुआ था। यह खुलासा डीजीपी प्रबोध कुमार की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी ने हाईकोर्ट बताई। इस मामले में...
article-image
पंजाब

एसडी स्कूल गढ़शंकर : आर्टस में सुखप्रीत कौर व कामर्स में आंचल प्रथम

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का12वीं का परिणाम शानदार रहा गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए 12वीं कक्षा के परिणाम में एस.डी.पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। आर्टस के परिणाम...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किसान संघर्ष कमेटी को आर्थिक सहायता भेंट की

गढ़शंकर। आज दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां द्वारा जियो दफ्तर के आगे चल रहे किसानी धरने में विशेष तौर पर पहुंचकर किसान संघर्ष कमेटी को 51सौ रुपए की नगद राशि व...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में मारी बाजी

 स्कूल की छात्रा अर्पिता बत्ता ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 17  अप्रैल : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं कक्षा के नतीजों में पारोवाल स्थित दोआबा पब्लिक...
Translate »
error: Content is protected !!