अमेरिका से डिपोर्ट होते ही एसटीएफ ने किया लॉरेंस बिश्नाेई गैंग का मुख्य गुर्गा लखविंद्र सिंह लक्खा गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लखविंदर सिंह उर्फ लाखा को गिरफ्तार कर लिया है। लाखा को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद भारत लाया गया।

लाखा हरियाणा के कैथल जिले के टिट्राम गांव का रहने वाला है और वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अन्मोल बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लाखा पर हरियाणा में ही 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें फिरौती, हत्या के प्रयास और गैरकानूनी हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उसके खिलाफ पंजाब और राजस्थान में भी इसी तरह के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

कारोबारियों को देता था धमकियां
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, लाखा ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई कारोबारियों से फिरौती वसूलने का नेटवर्क तैयार किया था। उसका नाम 2023 में अंबाला में दर्ज एक गंभीर मामले में भी सामने आया था, जिसमें वह फिरौती, हत्या के प्रयास और हथियारों के अवैध इस्तेमाल का आरोपी है। इस मामले में उसके सात सहयोगी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाखा को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां हम उसकी पुलिस रिमांड की मांग करेंगे ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। फिलहाल STF की अंबाला यूनिट इस पूरे मामले की जांच का नेतृत्व कर रही है।

3 साल पहले गया था अमेरिका
जानकारी के अनुसार, लाखा 2020-21 के दौरान भारत में सक्रिय था और स्थानीय गिरोहों के साथ काम करता था। इसके बाद वह पहले जर्मनी गया, जहां उसने एक जनरल स्टोर में काम किया। 2022 में वह अमेरिका चला गया, जहां उसने अनमोल बिश्नोई के साथ मिलकर हरियाणा और पंजाब के व्यापारियों से ऑनलाइन फिरौती मांगने का नेटवर्क संभाला। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि लाखा ने देश छोड़ा था और विदेश से सोशल मीडिया तथा इंटरनेट कॉलिंग ऐप्स के जरिए धमकियां देता था। दिसंबर 2023 में STF ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जबकि दिसंबर 2024 में CBI और इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। करीब एक साल तक चली अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की सघन कार्रवाई के बाद लाखा को अमेरिका में हिरासत में लिया गया और शनिवार को भारत वापस भेजा गया।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विनीत धीर का जालंधर का मेयर बनना बिरादरी के लिए गर्व की बातः सुदर्शन धीर

विनीत धीर का जालंधर का मेयर बनना बिरादरी के लिए गर् होशियारपुर / दलजीत अजनोहा आम आदमा पार्टी द्वारा विनीत धीर को जालंधर का मेयर बनाकर पूरी धीर बिरादरी का मान बढ़ाया गया है...
article-image
पंजाब

गर्ल्स कालेज मानसोवल में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

गढ़शंकर : महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल में मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत इस दौरान एनएसएस की प्रोग्राम अफसर कमलेश रानी के नेतृत्व में एनएसएस यूनिट...
article-image
पंजाब

रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से सजा दिवाली कार्निवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

होशियारपुर : रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (RBPU), होशियारपुर  को दीपावली के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं उल्लासपूर्ण दिवाली कार्निवल (Diwali Carnival) आयोजित किया गया। इस उत्सव में छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों, कलात्मक प्रतियोगिताओं तथा...
article-image
पंजाब

सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में की खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना : हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा – विजय सांपला 

 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में वर्मा परिवार द्वारा श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से की गई। यह मूर्ति दो दिन के पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!