मंडी जिला को टीबी मुक्त भारत अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार : स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने शिमला में किया सम्मानित

by
एएम नाथ।  मंडी, 28 अक्तूबर।  टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मंडी जिले को बेस्ट टीबी स्कोर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने प्रदान किया। मंडी जिला की ओर से यह पुरस्कार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। मंडी जिले ने वर्ष 2025 में टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत मरीजों की समयबद्ध पहचान, उपचार की नियमितता, पोषण सहायता वितरण और जन-जागरूकता गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इन सभी प्रयासों के फलस्वरूप मंडी जिला ने पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह सम्मान अर्जित किया है।
यह टीम भावना की जीत है : अपूर्व देवगन
इस उपलब्धि पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि मंडी जिला ने प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर मिलकर जो प्रयास किए हैं, वही इस सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी टीबी मुक्त समाज की दिशा में इसी समर्पण से कार्य करता रहेगा।
मंडी स्वास्थ्य टीम का सराहनीय प्रयास : डॉ. दीपाली शर्मा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार मंडी जिला स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के अथक परिश्रम और जन-सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA रामकुमार चौधरी को स्टोन क्रेशर पर हाईकोर्ट से लगा झटका : आईपीएस इल्मा अफरोज से भी हो चुका है टकराव

एएम नाथ।  शिमला. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला सोलन के बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में स्थापित स्टोन क्रशरों पर नियमों का उल्लंघन कर संचालन करने से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है। हाइकोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल का आमरण पुलिस की हिरासत में भी अनशन जारी… अब पानी भी नहीं पी रहे किसान नेता

चंडीगढ़ : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का पुलिस हिरासत में भी आमरण अनशन जारी है। एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की तरफ से शनिवार जारी एक बयान में कहा गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइव आत्महत्या….लाइव आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत…रजिस्टर में कई लिखा जानने के लिए पड़े !!

सोशल मीडिया पर लाइव आत्महत्या करने से पहले युवती ने रजिस्टर में लिखी कई बातें एएम नाथ। सोलन : सुबाथू छावनी के साथ लगती शडियाणा पंचायत के ओल्गी गांव में 19 वर्षीय युवती द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में पहनाईं बेड़ियां, बिस्तर बगैर जमीन पर सुलाया….अमेरिका ने कर दिया दादी हरजीत कौर को डिपोर्ट …. सिख संगठनों ने जतायी कड़ी नाराजगी

चंडीगढ़ :  अमेरिका में रहने वाले सिख और प्रवासी वहां की सरकार से बेहद नाराज हैं। नाराजगी की वजह यह है कि तीन दशक से भी ज्यादा वक्त तक इस मुल्क में रहने वालीं...
Translate »
error: Content is protected !!