50 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर, जल शक्ति मंडल का कार्यालय लोकार्पित*

by
सोल बनेहड़ में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री यादविंद्र गोमा ने दी लोगों को सौगात
कहा- जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता
एएम नाथ। जयसिंहपुर, 29 अक्तूबर :  जहसिंपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सोल बनेहड़ पंचायत में 50 लाख रुपए की लागत से जल्द खेल परिसर बनकर तैयार होगा। इसमें बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और क्रिकेट की पिच बनकर तैयार होगी। मंत्री यादवेंद्र गोमा ने आज खेल परिसर की आधारशीला रखी। इसके अलावा जयसिंहपुर के जल शक्ति मंडल कार्यालय का भवन भी मंत्री ने बुधवार को लोकार्पित किया। इस भवन के निर्माण पर 40 लाख रुपए की लागत आई है।
शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात सोल बनहेहड़ पंचायत के झुंगा देवी में आयोजित जनसभा में मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिता में शामिल है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में खेल परिसर बनकर तैयार होगा जिससे स्थानीय युवाओं को खेलों की ओर आकर्षण पैदा होगा और युवा नशे से भी दूर रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि खेल परिसर के निर्माण में अतिरिक्त राशि का वहन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जल शक्ति का मंडल दूसरी विधानसभा क्षेत्र में मौजूद था। उनके प्रयासों के चलते और कांग्रेस की सरकारों ने जल शक्ति मंडल को जयसिंहपूर में पूरी तरह कार्यान्वित करने के लिए भरपूर प्रयास किए हैं। इसी का नतीजा है कि आज जल शक्ति मंडल का अपना भवन बनकर तैयार हो गया है और जयसिंहपुर क्षेत्र की जल शक्ति विभाग से संबंधित योजनाओं और परियोजनाओं को आसानी से सिरे चढ़ाया जा सकेगा।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को आश्वासन दिया कि सोल बनेहड़ में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनकर तैयार हो जाएगी और इसके लिए 1.50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है और इसी कड़ी में 50 लाख की लागत से सकोह में भी खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि हाल ही में सरकारी बहुतकनीकि संस्थान तलवाड़ में 1.60 करोड़ के विभिन्न कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने सभी पंचायतों के समान विकास पर भी बल दिया और कहा कि जल्द ही जयसिंहपुर की सभी पंचायतों का क्रमवार दौरा भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने झुंगा देवी में कला मंच बनाने का आश्वासन दिया. साथ ही कुंजेश्वर मोक्ष धाम में हाई मास्ट लाइट लगाने तलवाड़ पंचायत के जर्जर भवन को दुरुस्त करने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम से पूर्व जल शक्ति मंडल के अधिकारियों ने मंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, बीडीओ सिकंदर कुमार, जल शक्ति मंडल जयसिंहपुर के अधिशाषी अभियंता श्रवण ठाकुर, कांग्रेस नेता केसर कटोच, रविंद्र कुमार, ओपी धीमान, अजय शर्मा, सुरेश कलोतरा सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरुद्वारा साहिब जोहड़ताल में 17 मई को गुरु का विशाल लंगर भंडारा : गुरु की चौकी में पंजाब के शमशेर शममु करेंगे गुरु का गुणगान

पट्टा मेहलोग, 12 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी के जोहड़ताल में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल परिसर में 17 मई रविवार को गुरु की चौकी, शब्द कीर्तन व दोपहर बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को 1956 करोड़ के ऋण की संभावना : एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त ने रिलीज की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना

रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला हमीरपुर में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, आवास, ढांचागत विकास, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब केवल एक बार जाना होगा कार्यालय – नई जमाबंदी का प्रारूप सरल हिंदी में तैयार : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए केवल एक बार कार्यालय जाना होगा। वे किसी भी समय और कहीं से भी जमीन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग के सोरता, बखरौट और चिंडी में मतदाताओं को ईवीएम संचालन प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक

करसोग :   करसोग विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस क्षेत्र में मतदान और ईवीएम संचालन प्रक्रिया बारे जागरूकता अभियान चलाया जा...
Translate »
error: Content is protected !!