राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका खेल प्रतियोगिता का उपायुक्त ऊना ने किया शुभारंभ : बोले…शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी से होता है सर्वांगीण विकास **

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 30 अक्तूबर। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (वीरवार) को राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वन विहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सलोह में किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के दस जिलों से आई लगभग 440 बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
May be an image of one or more people, flute and text that says "(M) Sr. Sec, School CAAOH DSSA (ELEMENTARY DISTT CNAP(ARPO) STATELEVEL STATE LEVEL GIRLS τοι MENT UNI R-14 (Modc (M ES) e.f.3 3 e.f. Principal, Stafi, SMC ម Stud BINARI NAND BRAHMG Go odel Sr. Sec. School Saloh Un COME VENUE: e G(M) 025 INA (H.P.) Aiidoone องงน PIPIPLHIL ,观以"
उद्घाटन समारोह में उपायुक्त ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट परेड की सलामी ली तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। उन्होंने आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
May be an image of text
उपायुक्त जनित लाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
May be an image of crowd and text
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि व्यक्ति या तो जीतता है या सीखता है। असफलता को हार न मानते हुए उसे सीखने का अवसर समझना चाहिए। निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से ही सफलता प्राप्त होती है।
इसके साथ ही, उपायुक्त ने युवाओं से नशे की बुराई के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, ताकि युवा पीढ़ी को इसके प्रभाव से बचाया जा सके।
No photo description available.
इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक (प्रारंभिक) ऊना सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर, एडीपीओ ऊना रविंद्र भुल्लर, विभिन्न जिलों से आई टीमों के प्रतिनिधि सहित राजेश कौशल, राकेश कुमार, अजय शर्मा और शीश राम भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का किया शुभारंभ

ऊना, 9 नवम्बर – स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उपायुक्त ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 1 लाख करोड़ की सड़कें ही है मोदी की गारंटी, हिमाचल समेत देश का सर्वांगीण विकास ही है प्रधानमंत्री का लक्ष्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के साथ पूरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी – शौच के बहाने हमीरपुर थाने से भागा : पुलिस ने सड़क में दबोचा

रोहित जसवाल।  हमीरपुर : पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुरानी रंजिश के चलते आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या करने के प्रयास के आरोपी युवक ने सदर थाना से भागने का...
Translate »
error: Content is protected !!