ग्राम पंचायत बाट के गांव काली और न्याँन में नये ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

by

लोगों को वोल्टेज संबंधी समस्याओं से मिलेगी निजात

एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली वोल्टेज की समस्या से राहत प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत बाट के गांव काली में 25 केवीए तथा गांव न्याँन में 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि गांव काली और न्याँन में नये ट्रांसफॉर्म स्थापित करने से ग्राम पंचायत बाट के गांव सरा, काली, कलहुणि, लैरा और धुनैराह व अन्य गांव को वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से ग्रामीणों को कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था जिससे घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों पर भी असर पड़ रहा था। इन दोनों ट्रांसफार्मरों की स्थापना से अब ग्रामीणों को निर्बाध और स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक गांव तक उचित विद्युत, सड़क और जल आपूर्ति नेटवर्क पहुंचाना है तथा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि गांव-गांव में बिजली, सड़क और पानी जैसी सेवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है ताकि कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे।
ग्रामीणों ने विधायक नीरज नैय्यर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से उन्हें वर्षों पुरानी बिजली समस्या से राहत मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिलाओं के छाती के कैंसर की जांच के लिए सीएचसी बीनेवाल में लगे कैंप में पहले दिन 50 महिलाओं की गई जांच

गढ़शंकर : कमयुनिटी स्वास्थय केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में सिवल सर्जन होशियारपुर डा. बलविंदर कुमार के निर्देशों पर पीएचसी पोसी के एसएमओ डा. रघवीर सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय कैंसर सक्रीनिंग कैंप में पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब

AAP ने इस बड़े बिजनेसमैन को पंजाब से बनाया राज्य सभा के लिए उम्मीदवार ?…जानिए

चंडीगढ़ l. पंजाब से अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। अब आम आदमी पार्टी  ने ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक बिजनेसमैन राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतारा : शव को ट्रैक्टर से ले जाकर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया, आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

हमीरपुर(उत्तर प्रदेश): हमीरपुर के कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर नौ में प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। शव को ट्रैक्टर से ले...
article-image
पंजाब

आदमपुर में कार्यकर्ताओं ने निकल विजय मार्च, जालंधर में आप की जीत के बाद :विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन व आप नेता जगदीश जस्सल विशेष तौर पर हुए शामिल

आदमपुर : उपचुनाव लोक सभा जालंधर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू दुआरा बड़ी जीत दर्ज करने के आदमपुर में निकाले विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व...
Translate »
error: Content is protected !!