लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी युवा पर : डीएस ठाकुर

by

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शुक्रवार को दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डीएस ठाकुर उपस्थित रहे। आज बैडमिंटन और कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के छात्रों द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ भी किया गया।

जिसका मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महावि‌द्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के ऊपर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी है। जिस प्रकार सरदार पटेल ने भारत का एकीकरण किया, उस भारत की अखण्डता को कायम करने के लिए वैसा ही संकल्प होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने महावि‌द्यालय को कई सौगातें देने की घोषणाएं की, जिनमें मल्टीपर्पस हॉल के लिए 3 लाख रुपये, ओपन एयर थिएटर के लिए 3 लाख रुपये, महावि‌द्यालय के बाहर वर्षा शालिका का निर्माण, महाविद्यालय के सभी रिक्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों को जिनमें अंग्रेज़ी प्रवक्ता का पद महत्वपूर्ण है उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराने की माँग और महावि‌द्यालय में विज्ञान शुरू कराने की माँग को सरकार तक पहुंचाना प्रमुख हैं। कार्यक्रम में उनके द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मोहिंदर कुमार सलारिया ने कहा कि खेलकूद शिक्षा का एक अभिन्न अंग है जो युवाओं की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दक्षता को बढाता है।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती पिंकी देवी द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने और धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्माचारिर्यों के साथ महाविद्यालय के लगभग 250 छात्र उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने परिवार सहित किया मतदान

ऊना, 1 जून. चुनाव के महापर्व में अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज ऊना में अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने डीसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घिर गई सुक्खू सरकार : सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल , कोई मदद नहीं मिली- इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी : कैंसर का इंजेक्शन नहीं पेशेंट पिता की मौत

एएम नाथ। शिमला : इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी, कैंसर पेशेंट पिता की सांसें उखड़ गईं! घिर गई कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की एक बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में बड़ा खुलासा : IPS अधिकारी की रिश्तेदार निकली मास्टरमाइंड

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में 18 मार्च 2026 को दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले की मास्टरमाइंड अमरीन राय को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन्यवाद सीएम साहब : 30 साल में दूध खरीद रेट 18 रुपये बढ़ा, आपने एक साल में 6 रुपये बढ़ाया

दूध उत्पादकों ने दूध खरीद रेट को एकमुश्त छः रुपये बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद के दौरान विभिन्न दुग्ध सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!