तीन महीनों से रुका ठेका आधारित मुलाजिमों का वेतन तुरंत रिलीज किया जाए

by
गढ़शंकर :  पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशाप वर्कर यूनियन ब्रांच गढ़शंकर की बैठक ब्लांच अध्यक्ष कुलविन्द्र सिंह सहूंगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें स्टेट अध्यक्ष मक्खन सिंह वहिदपुरी विशेष रुप से पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी डायरैक्टर तथा एडीएफ की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए मांग की कि तीन महीनों से रुका ठेका आधारित मुलाजिमों का वेतन तुरंत रिलीज किया जाए, दो साल से मृतक मुलाजिमों के वारिसों को नौकरियां दी जाएं, रुकी हुई पदोन्नतियां प्रदान की जाएं, बकाया अदायगियां की जाएं तथा जीपी फंड की स्टेटमेंटें जारी की जाएं। उन्होंने कहा कि यदि मुलाजिमों की यह मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 22 मार्च को गढ़शंकर ब्रांच से पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशाप वर्कर यूनियन डिप्टी डायरैक्टर एवं एडीएफ के खिलाफ धरना लगाएगी। इस मौके पर महासचिव जगदीश लाल, चन्नण राम, गुरनाम सिंह, विनोद कुमार, अशोक कुमार, बलभद्र, परमजीत, सतीश कुमार, सुखविन्द्र कुमार, गुरनीत व रमन कुमार विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

नई दिल्ली| इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड) के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अभी क्रूड के दाम 92 डालर प्रति बैरल पर हैं और एक्सपर्ट्स कीमतों में आगे...
article-image
पंजाब

डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित : सरकार के आश्वासन पर जताया भरोसा – सरकार और संगठन के बीच चर्चा

मोगा :  पंजाब में सरकारी डॉक्टरों के संगठन पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को 23 जनवरी तक टाल दिया है।  यह निर्णय रविवार को मोगा में हुई संगठन की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की नागरिकता पर निर्णय के लिए केंद्र को 24 मार्च तक का वक़्त

इलाहाबाद : राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र के पास अब निर्णय लेने के लिए 24 मार्च तक का समय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि नागरिकता से संबंधित मामलों पर निर्णय...
Translate »
error: Content is protected !!