कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर की हत्या : चार नकाबपोश हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

by

समराला : गांव मानकी में चार नकाबपोश हमलावरों ने एक कबड्डी खिलाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की हत्या कर दीं। जिससे से कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह( (23) ) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि तीसरा युवक लवप्रीत बाल-बाल बच गया।

जानकारी के मुताबिक हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और आते कबड्डी खिलाडी और साथियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर कुछ ही सेकंड में फरार हो गए। घटनास्थल के वक्त तीनों युवक गांव में नगर कीर्तन से पहले लंगर की तैयारी और रास्ते की सफाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। रास्ते में ही गुरविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि धर्मवीर का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज करते हुए हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी (डी) खन्ना पवनजीत सिंह, डीएसपी मोहित कुमार सिंगला और डीएसपी करमजीत सिंह ग्रेवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने अज्ञात चार हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है, जिसमें व्यक्तिगत रंजिश और खेल से जुड़ी संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

इकलौते बेटे की कनाडा में मौत : बेटा पांच वर्ष पहले कनाडा में गया था स्टडी वीजा पर

गुरदासपुर : थाना काहनूवान के अधीन गांव भरो हारनी के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके इकलौते बेटे की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना...
article-image
पंजाब

राकेश टिकैत पर हमला करना की घटना की उच्चस्तरीय जंाच करवा कर हमले के पीछे के भाजपा के बड़े चिहरों को नंगा किया जाए: हरपुरा

गढ़शंकर। राकेश टिकैत पर राजस्थान में हमला किसानी अंदोलन को दबाने की खतरनाक साजिश है। इस पूरी साजिश से पर्दा हटाने के लिए उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए ताकि साजिश के पीछे भाजपा के बड़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी – कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पति, इस पेशे से हैं जुड़े

दिल्ली की नई सीएम बनकर आतिशी इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी।  इस वक्त पूरे देशभर की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...
article-image
पंजाब

अवैध खनन और ओवरलोड टिप्पर, ट्रालियों को रोकने की मांग

गढ़शंकर, 24 अक्टूबर:  अखिल भारतीय किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी श्री दलजीत सिंह खख से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। साथी गुरनेक सिंह भज्जल, दर्शन सिंह मट्टू ने मांग की कि गढ़शंकर तहसील...
Translate »
error: Content is protected !!