बिलासपुर में मुख्य सड़क के किनारे दुकानों का एसडीएम ने किया निरीक्षण : अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 04 नवम्बर: बिलासपुर शहर में मुख्य सड़क मार्ग के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सोमवार को सघन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें तहसीलदार सदर बाल कृष्ण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में मुख्य सड़क मार्ग से सटे कुछ दुकानदारों ने सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर रखा है। विशेषकर कबाड़ की दुकानों द्वारा सड़क किनारे सामग्री फैलाने से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह ने मौके पर ही संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह एक सप्ताह के भीतर सभी प्रकार के अतिक्रमण को स्वयं हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन जबरन अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ जुर्माना भी वसूल करेगा।
May be an image of one or more people
उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क मार्ग आम जनता की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए है, और इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या रुकावट कानूनन दंडनीय अपराध है। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपेक्षा की है कि वह प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाएं।
एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को भी निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि के बाद अतिक्रमण की पुनः समीक्षा की जाए और रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बिलासपुर शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम यातायात बनाने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण, जाम लगने और दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है। ऐसे में यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि शहर में निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान दिवस पर रहेगा सवेतन अवकाश : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदान वाले दिन 26 मई (प्रथम चरण), 28 मई (द्वितीय चरण) तथा 30 मई (तृतीय चरण) को राज्य सरकार द्वारा सवेतन अवकाश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किशाऊ समझौते पर मुख्यमंत्री का भाजपा पर हमला, बोले- लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा : सुक्खू ने कहा- हिमाचल के हितों की कांग्रेस सरकार ने मजबूती से की पैरवी

नादौन के करनडोला में इसी साल खुलेगा देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज : मुख्यमंत्री  सुक्खू हमीरपुर, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर निशाना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम चुनावों में पंजाब की आप सरकार लोकतंत्र की उड़ा रही धज्जीआं : खन्ना 

 अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के फाड़े जा रहे नामांकन पत्र, दी जा रही धमकियाँ, पटियाला प्रकरण की कड़े शब्दों में की निंदा – खन्ना होशियारपुर, 13 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली में मुकेश अग्निहोत्री के जोरदार स्वागत : उप मुख्यमंत्री बनने के बाद मुकेश अग्निहोत्री के आने गृह जिले व आपने हल्के में पहुँचने पर हुई फ़ूलों की वर्षा

ऊना : हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आज अपने गृह जिला ऊना पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर जमकर फूल बरसाएं और जगह उन्हें लोगो ने फूलमालाएं...
Translate »
error: Content is protected !!