अमृतधारी स्वर्णजीत सिंह खालसा बना अमरीका के कनेकिटकट शहर का मेयर

by

जालंधर : अमरीका के कनेक्टिकट शहर में हुए स्थानीय चुनावों में जालंधर के रहने वाले परमिंदर पाल खालसा के बेटे स्वर्णजीत सिंह खालसा कनैक्टिकट के पहले सिख मेयर बने हैं। चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार पीटर नाइस्ट्रम की जगह लेते हुए नॉरविच शहर की कमान संभाल ली है। इससे सिख समुदाय में खुशी की लहर है।

स्वर्णजीत सिंह ने 2458 वोट पाकर जीत हासिल की जबकि उनके मुकाबले ट्रेसी गॉल्ड को 2250 और स्वतंत्र प्रत्याशी मार्शिया विल्बर को केवल 110 वोट मिले। इस जीत से डैमोक्रेटिक पार्टी को भी नॉरविच में महत्वपूर्ण बढ़त मिली, जहां पहले लंबे समय तक रिपब्लिकन का प्रभाव रहा था। खालसा का परिवार पंजाब में पंथक राजनीति में सक्रिय रहा है।
स्वर्णजीत सिंह खालसा का परिवार 1984 के सिख नरसंहार के दौरान विस्थापित हुआ था। उनके पिता परमिंदर पाल खालसा ने जालंधर में प्रापटी का कारोबार शुरू किया और एक मुकाम हासिल किया। स्वर्णजीत 2007 में रोजगार और अपने नए भविष्य की तलाश में अमरीका पहुंचे। नॉरविच में उन्होंने शुरूआत में गैस स्टेशन चलाया और बाद में रियल एस्टेट कारोबार में भी पहचान बुनाई। 2021 में वह नॉरविच सिटी काऊंसिल में चुने गए और अब 2025 में वह शहर के मेयर बन गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वॉइस ऑफ सरकाघाट” का खिताब- स्योह के कुलदीप कौण्डल ने जीता : पंकज रहे फस्ट रनरअप

एएम नाथ। सरकाघाट, 31 मार्च :  नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में पहली बार आयोजित हुई ‘वॉयस ऑफ सरकाघाट’ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में धर्मपुर के स्योह निवासी कुलदीप कौण्डल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

ऊना: 22 जुलाई: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये...
article-image
पंजाब

अलीपुर हत्याकांड के दो आरोपी ग्रिफतार : मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंपा

गोली लगने से घायल युवक सिवल अस्पताल होशियारपुर में अभी भी उपचारधीन गढ़शंकर। गांव अलीपुर में कल रात एक दर्जन के करीब हमलावरों दुारा तेजधार हथियारों से काट कर युवक की हत्या करने और...
Translate »
error: Content is protected !!