होटल मालिक के घर पर फायरिंग, विदेश से आया था धमकी भरा कॉल

by

चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होटल मालिक मनप्रीत सिंह सैनी के घर पर मंगलवार की रात दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, होटल मालिक को कुछ दिन पहले एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरा कॉल आया था।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

होटल मालिक ने पहचानने से किया था इनकार

पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लकी पटियाल बताया जो कि विदेश में रहकर बंबीहा गैंग चलाता है। होटल मालिक ने गैंगस्टर के कॉल करने पर उसे पहचानने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद अब यह हमला हुआ है। फायरिंग के कुछ घंटों बाद होटल मालिक को एक और विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसमें उनसे 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

गोली चलने की आवाज से खुली थी कारोबारी की नींद

मनप्रीत सिंह सैनी चंडीगढ़ के एक जाने-माने कारोबारी हैं। वे मोहाली में रेजेंटा होटल और मैरिज पैलेस के मालिक हैं। वे कॉन्ट्रैक्टिंग का काम भी करते हैं। होटल मालिक ने बताया कि रात को गोली चलने की आवाज से उनकी नींद खुली थी, लेकिन उन्होंने सोचा कि गुरु नानक जयंती के कारण आतिशबाजी हो रही है। उनके एक किरायेदार ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे देखा कि उनकी थार गाड़ी के शीशे टूटे हुए हैं और जमीन पर गोलियों के खोखे पड़े हैं। होटल मालिक ने देखा कि दो गोलियां के निशान उनके घर की दीवारों पर हैं और दो गोलियां के लगने से उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन, फोरंसिक यूनिट, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशंस सेल और डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीमें मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि दो नकाबपोश युवक 12:08 बजे बाइक पर आए थे। वे थोड़ी देर तक होटल मालिक के घर पर रुके और फिर कई राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
article-image
पंजाब

One day training of officers/

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 25: As per the instructions of Director SIRD Rural Development and Panchayat Department Mohali, from 20 August 2024 to 23 August 2024, one day training of officers/employees of Panchayati Raj Institutions and...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल में तीस अध्यापकों में से मात्र बारह अध्यापक तैनात: मुकेश

गढ़शंकर: पंजाब में काग्रेस की सरकार ने 2017 में सत्ता पर काबिज होते ही सबसे पहले प्रदेश के 800 स्कूल बंद कर दिए और उसके बाद अध्यापकों के रिक्त पदों की और ध्यान ना...
article-image
पंजाब

हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजना का लाभ: कोमल मित्तल

मीडिया को जिला प्रशासन के सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की अपील की होशियारपुर, 01 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले...
Translate »
error: Content is protected !!