ADGP Jail की लिखित अनुमति के बावजूद राजोआना से मिलने से रोकने से : तानाशाह भगवंत मान के सिख विरोधी चेहरे को पूरी तरह से हो गया उजागर – सुखबीर सिंह बादल एक्स पर लिखा

by

चंडीगढ़। सोमवार को शिरोमणि अकाली दल का एक प्रतिनिधिमंडल बलवंत सिंह राजोआना से मिलने के लिए ADGP Jail से लिखित अनुमति लेकर आज पटियाला जेल पहुंचा, लेकिन उन्हें भगवंत मान के आदेश पर जेल प्रशासन ने रोक दिया, जिनकी शिरोमणि अकाली दल अकाली दल आलोचना करता है। यह जानकारी शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर साझा की।

CM मान को बताया तानाशाह : उन्होंने एक्स पर आगे लिखा कि यह आज के तानाशाह भगवंत मान के सिख विरोधी चेहरे को भी पूरी तरह से उजागर करता है। शिरोमणि अकाली दल इस तानाशाही सरकार की क्रूर चालों के आगे झुकने वाली नहीं है।
बादल ने आगे लिखा कि मैं भाई बलवंत सिंह राजोआना जी से भी हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि वह भूख हड़ताल पर जाने का अपना फैसला वापस ले लें, क्योंकि उनके फैसले से सिख समुदाय बहुत चिंतित है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम सभी पूरी दृढ़ता से उनके मामले की पैरवी कर रहे हैं, इसलिए उन्हें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए।

5 दिसंबर को भूख हड़ताल पर जाने की राजोआना ने कही थी बात : मालूम हो कि बलवंत सिंह राजोआना ने 5 दिसंबर से भूख हड़ताल पर जाने की बात कही थी। इसपर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पटियाला जेल में नजरबंद राजोआना से 5 दिसंबर से भूख हड़ताल ना शुरू करने की अपील की थी। SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा था कि बंदी सिखों की रिहाई के लिए एसजीपीसी संजीदा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर मुहैया करवाया जाएगा रोजगार: गुरमेल सिंह

इच्छुक नौजवान 1 मार्च को सुबह 11 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो पहुंचे ट्रेनिंग लेने वाले नौजवानों को विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी वाशिंग किटें होशियारपुर, 25 फरवरी: जिला रोजगार सृजन,...
article-image
पंजाब

नाबालिग पत्नी को प्रेग्नेंट करने और रेप के आरोप में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी दर्ज : आरोपी पति ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो हाईकोर्ट ने अब क्या कहां … जानिए

चंडीगढ़  :   पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने एक शख्स के खिलाफ दायर रेप की FIR को रद्द करने का फैसला सुनाया। शख्स के खिलाफ नाबालिग पत्नी को प्रेग्नेंट करने और रेप के आरोप...
article-image
पंजाब

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पूरी दुनिया में पंजाबियों की छवि खराब करने का ही काम किया : अमेरिकी राजदूत से मिलकर पन्नू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे – सांसद रवनीत सिंह बिट्टू

लुधियाना : गुरपतवंत सिंह पन्नू पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू जमकर भड़के। बिट्टू ने कहा कि आतंकी पन्नू ने कभी मक्खी तक नहीं मारी। वह भारत के खिलाफ जहर उगलता है और बम से...
article-image
पंजाब

पंजाब के दर्द, खोखले वादों और उपेक्षित स्कूलों को लेकर अमृता वड़िंग का आप सरकार पर तीखा हमला

आप के बड़े-बड़े दावों के उलट पंजाब अनदेखी का शिकार: कांग्रेस लुधियाना, 14 जुलाई: सतलुज फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृता वड़िंग ने कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!