अवैध हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, दो अत्याधुनिक हथियार भी जब्त

by

अमृतसर :  राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार करके और उनके कब्जे से दो अत्याधुनिक हथियार बरामद करके एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

डीजीपी पंजाब पुलिस के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से साझा पोस्ट में बताया गया, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पुर्तगाल स्थित एक वांछित गैंगस्टर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो बरामद हथियारों की डिलीवरी का प्रबंध करता है। इस मॉड्यूल ने लक्षित हमलों को अंजाम देने की योजना के साथ बटाला और अमृतसर क्षेत्रों में विशिष्ट ठिकानों की रेकी की थी।”

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल, मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस और 1 स्टार मार्क .30 बोर पिस्तौल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इंटरपोल की सहायता से ज्यादा जानकारियां जुटाने और विदेश स्थित हैंडलर के प्रत्यर्पण की सुविधा के लिए प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह संगठित अपराध और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा और अपराधियों को हर हाल में पकड़ा जाएगा।

इसी क्रम में शुक्रवार को पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए थे।

इनकी पहचान सविंदर सिंह उर्फ बोधी और सुखमन उर्फ जशन के रूप में हुई है। दोनों कलानौर और गुरदासपुर के निवासी हैं। उनके कब्जे से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए थे।

पकड़े गए सविंदर सिंह उर्फ बोधी (उम्र 28 वर्ष) और सुखमन उर्फ जशन (उम्र 25 वर्ष) दोनों कलानौर के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि अमृत दलम, जो कनाडा में छिपा है, उन्हें हथियार और फंडिंग उपलब्ध करा रहा था। दलम जग्गू भगवानपुरिया का करीबी सहयोगी है, जो जेल में बंद होने के बावजूद गैंग को विदेश से चला रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

नहीं की एक-दूसरे से बात : एक मंच पर आए नायब सिंह सैनी और भगवंत मान

चंडीगढ़ । पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दे पर चल रहे विवाद के बीच शनिवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राजधानी चंडीगढ़ में एक मंच पर नजर आए। इस दौरान दोनों राज्यों...
article-image
पंजाब

बाबा ध्यान दास जी की 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माहिलपुर की संगत द्वारा 16 जून को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा ध्यान दास जी एवं संत चरण दास धूने वालों की याद को समर्पित वार्षिक निशुल्क चिकित्सा शिविर 16 जून को कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वालों...
article-image
पंजाब

5 विदेशी पिस्टल व मैगजीन बरामद : ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से असला मंगवाने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

तरनतारन। भारत-पाक सीमा के साथ सटे गांव नौशहरा ढाला के पास तरनतारन पुलिस ने बाइक सवार सुरजीत सिंह उर्फ सीता निवासी गांव भैणी राजपूतां को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पांच विदेशी पिस्टल व...
article-image
पंजाब

पत्रकार चौधरी बैजनाथ को सदमा:उनकी धर्मपत्नी का देहांत

गढ़शंकर:18 सितम्बर: गढ़शंकर के गांव टिब्बा के नंबरदार व पत्रकार चौधरी बैजनाथ को उस समय गहरा सदमा लगा है जब उनकी पत्नी 65 वर्षीय तारो देवी का लंबी बीमारी के उपरांत आज रविवार शाम...
Translate »
error: Content is protected !!