ABVP पंजाब के डॉ. प्रशांत गौतम प्रदेश अध्यक्ष पुनर्निर्वाचित और जसकरन भुल्लर प्रदेश मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित

by

चंडीगढ़ :  डॉ. प्रशांत गौतम और जसकरन भुल्लर  देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री के रूप में सत्र 2025-26 हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

यह घोषणा आज अभाविप पंजाब प्रदेश कार्यालय (जालंधर) से की गई। अभाविप पंजाब प्रदेश कार्यालय से आज चुनाव अधिकारी सरदार हरजिंदर सिंह नगपाल द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा। आगामी दिनांक 14-16 नवंबर 2025 को जालंधर में आयोजित अभाविप पंजाब के 57 वें प्रदेश अधिवेशन में दोनों पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

डॉ. प्रशांत गौतम मूलतः चंडीगढ़ से हैं। आपकी शिक्षा पर्यटन विषय में PhD तक हुई है। वर्तमान में आप पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पर्यटन विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। आप पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीनेट के सदस्य है। आपके 80 से अधिक शोधपत्र अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं एवं पर्यटन विषय में आपकी 15 पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। आप वर्ष 1998 में विद्यार्थी जीवन से अभाविप के संपर्क में हैं। शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में आप अब तक चंडीगढ़ ज़िला प्रमुख से लेकर पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। आप इस सत्र (2025-26) के लिए प्रदेश अध्यक्ष पुनर्निर्वाचित हुए है। आपका निवास चंडीगढ़ है।

जसकरन भुल्लर मूलतः फ़िरोज़पुर से है। आपकी शिक्षा राम सुख दास महाविद्यालय, फ़िरोज़पुर से स्नातक तक हुई हैं। वर्तमान में आपकी शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन में स्नातकोत्तर में चल रही हैं। आप वर्ष 2017 से अभाविप के संपर्क में हैं। पूर्व में आप नगर सह मंत्री, ज़िला संयोजक, विभाग संयोजक, ज़िला संगठन मंत्री, प्रदेश सह मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदि महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। विद्यार्थी परिषद द्वारा पंजाब में चलाए गए बाढ़ राहत कार्य एवं शिक्षा सुधार के विभिन्न आंदोलनों में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आप इस सत्र (2025-26) के लिए प्रदेश मंत्री नवर्निर्वाचित हुए है। आपका निवास फ़िरोज़पुर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्पोर्ट्स सैमीनार में 7 अकादमियों ने लिया भाग : राजीव वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से स्पोर्ट्स सैमीनार का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स जोन में गगनदीप कौर (सचिव इंवेट मैनजमेंट कमेटी,युवा खेल भलाई बोर्ड ) की अगवाई में किया गया। इस...
article-image
पंजाब , समाचार

अफगानी नागरिकों से पकड़ी 17 किलो हैरोइन के बाद अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के रैकेट का पर्दाफाश, जिला पुलिस की टीमों की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जंडियाला गुरु में बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर- पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 किलो 700 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी सहित नशे...
article-image
पंजाब

लूटपाट करने वाले बिल्डरों की सक्रियता से जांच करे, दुखी खरीदारों से शिकायत आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करें : सांसद मनीष तिवारी

मोहाली : बिल्डरों द्वारा लूटे गए लोगों के समर्थन में आवाज़ बुलंद करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने एसएएस नगर में काम कर रहे बड़े बिल्डरों की जांच की मांग की है। दिन में...
article-image
पंजाब

पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

माहिलपुर । 31 अक्तूबर  : माहिलपुर पुलिस ने रेवन्यू नोडल अधिकारी परमिंदर सिंह के बयान पर कार्यवाही करते हुए पराली जलाने के आरोप में गुरमेल सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी कोटफातुही थाना माहिलपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!