चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-III) – 44 कॉलेजों के 687 प्रतिभागी दिखा रहे हुनर : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव का शुभारंभ

by
एएम नाथ / रोहित जसवाल।  ऊना, 12 नवंबर. नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-III) का शुभारंभ किया।
May be an image of dais and text that says "WDER IDER"इस अवसर पर राज्य राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
महोत्सव में प्रदेश के 44 महाविद्यालयों के 687 छात्र-छात्राएं शास्त्रीय नृत्य, कोरियोग्राफी, लोकनृत्य, नाटक, वादन, गायन और अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों और लोकधुनों के बीच प्रस्तुतियों ने हिमाचल की समृद्ध लोक परंपरा और आधुनिक युवा सृजनशीलता का अनोखा संगम प्रस्तुत किया।
May be an image of text that says "COLLES L H हिमाचल प्रदेश विठववि्ाव्य अंतर मल्ाविद राता महोत्सव D0 राजक ना (हि.प्र.)"
राजेश धर्माणी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और नई पीढ़ी को प्रतिस्पर्धी वातावरण देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इस दिशा में प्रदेश के 100 स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न से जोड़ा गया है, जबकि राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल, विज्ञान और अन्य विषयों में आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि शिक्षा किसी क्षेत्र, वर्ग या परिस्थिति की सीमा में न बंधे। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
May be an image of dancing and text that says "हिमाचल प्रदेश विव्वि्धाठ्य विश्ववि अंतर महाविद्यालब ुवा महोत्सव नव INDER 2025 ប"
युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता का आह्वान
मंत्री ने युवाओं से नशे के प्रलोभन से दूर रहकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के विरुद्ध सख्त नीति पर कार्य कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही शिमला में “एंटी-चिट्टा रैली” आयोजित की जाएगी, जिसके बाद जिला स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
May be an image of one or more people and dais
शुभारंभ सत्र में छात्रों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने महाविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, सांस्कृतिक संयोजक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : गांव मोरांवाली में एआईआर और उसकी केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या

गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में अज्ञात हत्यारे एनआरआई व उसके घर मे बतौर केयरटेकर काम करने वाली महिला की तेजधारों की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम 36 घंटे पहले दिया बताया जा रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुःखद : सिरमौर के नौहराधार में दिल दहला देने वाला अग्निकांड …एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में स्थित नौहराधार क्षेत्र से एक अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। नौहराधार के अंतर्गत आने वाले तलांगना गांव में भीषण अग्निकांड में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 गारंटियों से हर घर तक पहुंचेगा लाभ : बिना सरकार 5 साल काम किया : रायजादा

ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने बसदेहड़ा, मजारा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्हीनों ने कहा कि भाजपा के नेता आजकल हिसाब-किताब मांगते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर के बलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना, सहारा के लिए किया आवेदनः डीसी

 हरोली :  हरोली उप-मंडल के तहत आने वाले लोअर धर्मपुर निवासी बलविंदर सिंह का आज हरोली अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना दिया गया और उन्होंने प्रदेश सरकार की सहारा योजना के लिए आवेदन...
Translate »
error: Content is protected !!