शिक्षा मंत्री ने रामनगर में 35.50 लाख से निर्मित पंचायत भवन का किया उद्घाटन

by
2.20 करोड़ से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के भवन के निर्माण कार्य का किया निरिक्षण
एएम नाथ I कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत रामनगर में 35 लाख 50 हज़ार रूपये से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस भवन के लोकार्पण पर स्थानीय नागरिकों को शुभकामनायें दी और बताया कि इस प्रकार के निर्माण कार्यों से पंचायती राज संस्थाओं के कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी और कर्मचारियों को सुविधा होगी। इस दौरान उन्होंने 2 करोड़ 20 लाख की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के भवन के निर्माण कार्य का निरिक्षण भी किया।
रामनगर में आयोजित एक समारोह में उन्होंने बताया कि उबादेश क्षेत्र से उनका एक भावनात्मक सम्बन्ध है जिसकी नींव पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल के समय रखी गई थी और आज भी इस क्षेत्र का आशीर्वाद उन्हें मिलता है।
***जुब्बल कोटखाई विस क्षेत्र में 500 करोड़ के सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रगति पर
उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले 3 साल के दौरान मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अतुलनीय विकास हुआ है, जिसके अंतर्गत 500 करोड़ के सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रगति पर है। साथ ही विद्युत, पेयजल, भवन निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर करोड़ों रूपये का निवेश हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल कोटखाई के लिए 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किये गए थे जिनमें से रामनगर स्वास्थ्य केंद्र एक है। शीघ्र ही इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूरा कर जनता को समर्पित किया जायेगा जिससे कि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के 3 वर्षों से भी कम समय के कार्यकाल में पूरे हिमाचल और विशेष कर जुब्बल नावर कोटखाई में सर्वांगीण विकास हुआ है। विपक्ष पर हमलावार होते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 3 वर्षों के दौरान सड़क निर्माण के क्षेत्र में नये मील के पत्थर स्थापित हुए हैं जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 300 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्राप्त की गई है जबकि पिछली भाजपा सरकार के दौरान जुब्बल नावर कोटखाई में एक भी सड़क की स्वीकृति नहीं मिली थी।
***कोटखाई क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त कर व्यय किये जा रहे करोड़ों
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोटखाई क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में सशक्त और प्रभावी निर्णय लिए जा रहें है जिसके अंतर्गत 66 केवी सब स्टेशन प्रगति नगर से हुली 7 करोड़ की लागत से जोड़ा जायेगा जिससे कि सर्दियों के मौसम में बिजली की आपूर्ति को और अधिक सुचारु और सुदृढ़ किया जायेगा। साथ ही 5 करोड़ से नियंत्रण केंद्र गुम्मा का निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 53 करोड़ से बिजली विभाग में बिजली व्यवस्था को और सशक्त और स्तरोन्नत करवाने का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त ठाना सड़क के मेटलिंग और टारिंग के लिए 3 करोड़ 99 लाख रूपये व्यय किये जा रहें है।
***यह भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, प्रधान ग्राम पंचायत रामनगर समीक्षा चौहान, पंचायत समिति सदस्य महावीर काल्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा कमलेश ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, तहसीलदार, कोटखाई,बीडीओ जुब्बल / कोटखाई, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

साईबर क्राइम के खिलाफ रहें हर समय जागरूक : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षा नियमों की करें कड़ाई से अनुपालना – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 13 मार्च – डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 17 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेले को लेकर मिनी सचिवालय ऊना में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने पड़ोसी राज्य पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दान किए गए रक्त की एक बूंद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले 

कैंप में 80 युवाओं ने किया रक्तदान बीटन ।  महाराज भुरीवाले के आगमन दिवस को समर्पित श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में आयोजित वार्षिक संत समागम दौरान श्री सतगुरु ब्रह्म नंद चेतना नंद भूरीवाले...
हिमाचल प्रदेश

आगामी 6 दिसम्बर को गृह रक्षा विभाग का 63वां स्थापना दिवस समारोह शिमला में : कुशल चंद

एएम नाथ। चम्बा : गृह रक्षा विभाग द्वारा अपना 63वां गृह रक्षा स्थापना दिवस समारोह 6 दिसम्बर 2025 को शिमला में केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान सरंघीण में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। यह आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!