नैनीखड्ड–मेल मार्ग पर 10 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद, तस्करों में हड़कंप

by

एएम नाथ। चंबा : पुलिस की गश्त के दौरान नैनीखड्ड–मेल मार्ग पर अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। टीम ने मौके पर एक वाहन से 10 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद की हैं।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी तभी संदिग्ध गतिविधि देखकर तलाशी ली गई। जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई। पुलिस ने शराब को कब्ज़े में लेकर आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस और अन्य कल्याणकारी योजनाएं रहेंगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा, भाजपा ने जानबूझकर आरडीजी प्रस्तुति का बहिष्कार किया अपने कार्यकाल में भाजपा ने किया है आरडीजी का दुरुपयोग एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने पुरुष का न्यूड वीडियो बना किया ब्लैकमेल : 50 लाख रुपये नकद, क्रेटा कार व सोने और डायमंड की जूलरी ट्रांसपोर्टर से गुड़गांव में सेक्सटॉर्शन में फंसाकर वसूली

गुरुग्राम: लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की खबरें खूब सुनी होंगी लेकिन इस मामले में एक महिला ने पुरुष का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।दिल्ली के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंडियाला एलपीजी ब्लास्ट : मृतकों की संख्या 7, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश….- डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पीड़ित परिवारों को दिलाया मुआवज़े का आश्वासन

गैस चोरी रोकथाम और अवैध वाहन पार्किंग नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कमेटियां गठित,  राहत कार्यों के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष रिलीफ कमेटी गठित जिला प्रशासन हादसे के पीड़ितों को न्याय और सहायता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर : पेट्रोल पंप पर कुछ लोगो ने देखा था, कल हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली

होशियारपुर : गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने होशियारपुर के भंगाला में एनकाउंटर कर दिया गया ।  कल 17 मार्च को  गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने मुकेरियां में एनकाउंटर के दौरान होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!